Home
(current)
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
व्यापार
Editorial
हमारे बारे में
शहीद भवन में नाट्य समारोह का शुभारंभ आज, भोपाल हाट में देखें नेशनल हैंडलूम एक्सपो
Update On
08-December-2023 13:31:02
भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। शुक्रवार 08 दिसंबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं,…
चार दिवसीय इज्तिमा आज से शुरू,जुमा की नमाज में जुटेंगी सैंकड़ों जमातें
Update On
08-December-2023 13:29:00
भोपाल। विश्व भर में अपनी विशेष पहचान रखने वाले भोपाल में आलमी तबलीगी इज्तिमा शुक्रवार सुबह से शुरू होने जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस मजहबी समागम का समापन सोमवार को होने वाली दुआ ए खास के साथ होगा। इन चार दिनों में दिल्ली मरकज समेत देश के…
जानिए किस पार्टी का है मध्य प्रदेश का सबसे गरीब विधायक, 350 किमी बाइक चलाकर पहुंचे विधानसभा, रहने को नहीं है घर
Update On
08-December-2023 13:26:43
भोपाल। रतलाम जिले की सैलाना सीट से भारत आदिवासी पार्टी से चुनाव जीते कमलेश्वर डोडियार बाइक से 350 किमी चलकर गुरुवार को भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने विधानसभा में अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र जमा किया। उन्हें मिलाकर गुरुवार को 32 सदस्यों ने विधानसभा में निर्वाचन प्रमाण पत्र जमा कराया। यहां परिचय पत्र…
पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में सिमी सरगना को आजीवन कारावास
Update On
08-December-2023 13:25:10
भोपाल। जिले की एनआइए कोर्ट ने गुरुवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख अबू फैजल को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह सजा एनआइए कोर्ट के न्यायाधीश रघुवीर प्रसाद पटेल ने भारतीय दंड संहिता की…
गाली-गलौज का विरोध करने पर बदमाश ने पड़ोसी को गोली मारी
Update On
08-December-2023 13:23:50
भोपाल। पुराने शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित कबाड़खाना में बुधवार रात एक बदमाश अपने साथी के साथ मिलकर पड़ोसी युवक के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी…
अब होंगे पंचायत और नगरीय निकायों के उपचुनाव, पांच जनवरी को मतदान
Update On
08-December-2023 13:22:23
भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब पंचायत और नगरीय निकायों के उपचुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को इसका कार्यक्रम जारी कर दिया। मतदान पांच जनवरी को होगा। इसमें नौ हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद और एक जिला पंचायत सदस्य के लिए उप निर्वाचन…
निजी दूरसंचार कंपनी के आफिस में इंजीनियर ने लगाई फांसी
Update On
08-December-2023 13:20:54
भोपाल। राजधानी के एमपी नगर में स्थित एक निजी दूरसंचार कंपनी में कार्यरत इंजीनियर ने आफिस में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने खुद को मानसिक रूप से बीमार होने की बात लिखी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू…
सड़कों की सफाई के लिए छह नई रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदेगा नगर निगम
Update On
08-December-2023 13:19:00
भोपाल। शहर की सड़कों से धूल हटाने के लिए नगर निगम रोड स्वीपिंग मशीनों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए छह नई मशीनें खरीदने की योजना बनाई गई है। इसमें करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अभी मुख्य सड़कों पर झाड़ू लगाने के लिए तीन रोड…
संत हिरदाराम नगर स्टेशन को कार्गो हब बनाने से पहले ट्रेनों का स्टापेज बढ़ाने की मांग
Update On
08-December-2023 13:15:28
भोपाल। रेलवे विभाग की अमृत भारत स्टेशन योजना में सम्मिलत भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम जारी है। रेल मंत्री ने इसे कार्गो हब बनाने की घोषणा हाल ही में की थी। इस बारे में स्थानीय रेल सुविधा संघर्ष समिति का कहना है कि स्टेशन को…
जबलपुर-शहडोल में रहेंगे बादल, इंदौर-भोपाल में आज से खिलेगी धूप
Update On
08-December-2023 13:13:08
भोपाल। तूफान मिचौंग अब पूरी तरह से कमजोर पड़ने के बाद वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ एवं उससे लगे विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। हरियाणा में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इसके अतिरिक्त अरब सागर में भी हवा के…
बोनमेरो ट्रांसप्लांट नहीं था संभव तो एटीजी थैरेपी से दिया नया जीवन
Update On
07-December-2023 12:27:34
इंदौर। शहर के शासकीय अस्पतालों में अब निजी अस्पतालों से भी बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं। सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में आया एप्लास्टिक एनिमिया से पीड़ित युवक का बोनमेरो ट्रांसप्लांट संभव नहीं था। ऐसे में डाक्टरों ने तीन माह तक देखरेख की और एटीजी (एंटी थाइमोसाइट ग्लोब्युलिन) थैरेपी से उसका इलाज किया।…
चुनाव जीतने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे गिरीश गौतम, प्रणाम कर किया प्रवेश
Update On
07-December-2023 12:25:56
भोपाल। चुनाव जीतकर बुधवार को पहली बार विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम विधानसभा पहुंचे। शीश झुकाकर उन्होंने विधानसभा को प्रमाण किया और स्वागत कक्ष में जाकर निर्वाचन प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज जमा किए। उधर, सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार मोटर साइकिल से भोपाल पहुंचे। वे गुरुवार को विधानसभा…
करारी हार के कारण अब प्रदेश से राज्यसभा में एक ही सदस्य भेज पाएगी कांग्रेस, पांच सीटें होंगी रिक्त
Update On
07-December-2023 12:23:55
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त कर सत्ता में वापसी की आस लगाए कांग्रेस को परिणामों से कई झटके लगे हैं। एक तो अब वह अगले पांच वर्ष विपक्ष में रहेगी और राज्यसभा में उसके सदस्यों के समीकरण भी गड़बड़ा गए हैं। दो अप्रैल को मध्य प्रदेश से राज्यसभा…
'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' की चिंता छोड़ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सीएम शिवराज
Update On
07-December-2023 12:21:54
भोपाल/ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली तक इन दिनों हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री'। कई दावेदार दिल्ली में परिक्रमा में व्यस्त हैं। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निश्चिंत होकर नए लक्ष्य- लोकसभा के लिए जुट गए हैं। इसके लिए बुधवार…
करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन, लगा जाम
Update On
07-December-2023 12:19:54
भोपाल। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में मंगलवार को हुई हत्या के विरोध में राजपूत बुधवार को सड़कों पर उतर आए। प्रदेश भर में राजपूत भड़क गए। विरोध प्रदर्शन किए। राजधानी भोपाल में एमपी नगर, ज्योति टाकीज चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा…
मध्य प्रदेश में 2022 में प्राकृतिक आपदाओं के चलते 914 लोगों की गई जान
Update On
07-December-2023 12:17:55
भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले वर्ष 2022 में सभी तरह की दुर्घटनाओं में 43 हजार 720 लोगों की मौतें हुईं। यह आंकड़ा महाराष्ट्र राज्य के बाद देश में सर्वाधिक है। आंकड़ों के अनुसार, सभी प्रकार की दुर्घटनाओं से देशभर में जान गंवाने वाले लोगों में सर्वाधिक 15.5 प्रतिशत महाराष्ट्र के हैं।…
अटेंडर नहीं होने पर हमीदिया अस्पताल से बुजुर्ग मरीज को भगाया, लोगों की मदद से फिर भर्ती
Update On
07-December-2023 12:13:56
भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल में अटेंडर के नहीं होने के कारण एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को परेशान होना पड़ गया। इस बुजुर्ग मरीज को अस्पताल से बाहर कर वार्डबाय द्वारा न केवल रेलवे स्टेशन छोड़ा गया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई, ताकि वो हमीदिया अस्पताल उपचार कराने के लिए…
बीआरटीएस कारिडोर में तेज रफ्तार बस ने युवक को रौंदा, अस्पताल में मौत
Update On
07-December-2023 12:11:01
भोपाल। नर्मदापुरम रोड पर स्थित बीआरटीएस कारिडोर के पाइंट पर एक तेज रफ्तार लाल बस में पैदल सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद घायल युवक को एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, छोला मंदिर…
लाल बस के कंडक्टर से रुपये लूटकर भागे बदमाश को पुलिस ने दबोचा
Update On
07-December-2023 12:08:12
भोपाल। पुराने शहर में हमीदिया अस्पताल के सामने बुधवार सुबह बस स्टाप पर खड़ी एक लो फ्लोर बस (लाल बस) के कंडक्टर से एक बदमाश ने रुपये लूट लिए। वारदात के बाद वह दौड़ लगाकर भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ…
पद्मश्री भूरी बाई को पता ही नहीं और प्रदर्शनी में उनकी पेंटिंग लगाने का कर दिया प्रचार
Update On
07-December-2023 12:05:41
भोपाल। किसी बड़े कलाकार के चित्रों की प्रदर्शनी किसी कला दीर्घा में लग गई और उसे पता ही नहीं। यह बात थोड़ी अटपटी लगती है पर ऐसा वास्तव में हुआ है। यह मामला जीटीबी काम्पलेक्स स्थित आदिवासी कला एवं संस्कृति केंद्र का है, जहां गोंड चित्रकार कलावती श्याम की पुण्यतिथि पर…
‹ First
<
440
441
442
443
444
>
Last ›
Total News of madhyapradesh
( 14323 )
Advt.