Home
(current)
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
व्यापार
Editorial
हमारे बारे में
हेलो एप पर दोस्ती कर हिंदू युवती से दुष्कर्म, आटोडील संचालक अशरफ पर केस
Update On
13-December-2023 12:55:42
इंदौर। इंटरनेट मीडिया के जरिए युवती को फंसाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हिंदूवादियों की सक्रियता से आरोपित आटोडील संचालक के विरुद्ध दुष्कर्म, एट्रोसिटी एक्ट, छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपित की तलाश में छापा मारा, लेकिन वह फरार…
शहर कांग्रेस में कप्तानों की भरमार, टीम का इंतजार
Update On
13-December-2023 12:52:58
इंदौर में पुराने ठियों पर इन दिनों राजनीति की चर्चा है। सालों से प्रदेश की सत्ता से दूर कांग्रेस को इस बार जीत की गंध आ रही थी, लेकिन परिणाम इतने बुरे निकले कि सारे समीकरण फेल हो गए। वे भी हार गए, जिनके गले में जीत का हार तय माना…
शादी समारोह के स्टेज से फिर गायब हुआ उपहारों से भरा बैग
Update On
13-December-2023 12:50:56
भोपाल। शादियों का सीजन शुरू होते ही शहर के मैरिज गार्डनों में चोर गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। दो दिन के अंदर मिसरोद के बाद सोमवार रात खजूरी सड़क इलाके में स्टेज पर रखा हुआ उपहारों से भरा बैग पलक झपकते गायब हो गया। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर…
कांग्रेस ने गुरुवार को बुलाई विधायक दल की बैठक, दल के नेता का नाम हो सकता है तय
Update On
13-December-2023 12:49:31
भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को विधायक दल की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुलाई है। इसमें विधायक दल के नेता का नाम तय हो सकता है। इसके साथ ही विधायकों से चुनाव में मिली हार और लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा की जाएगी।230 सदस्यीय मध्य…
एएसआइ की सड़क हादसे में मौत, नीमच से ड्यूटी करने भोपाल आए थे
Update On
13-December-2023 12:47:56
भोपाल। नई सरकार के गठन पर आयोजित समारोह में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजधानी आगमन को देखते हुए अन्य जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। इसी क्रम में मंगलवार शाम को नीमच से आए एएसआइ पुलिस टीम को वीआइपी रोड पर उनके पाइंट के बारे में समझा रहे…
ग्वालियर-चंबल अंचल से पहले विधानसभा अध्यक्ष होंगे नरेन्द्र सिंह तोमर
Update On
13-December-2023 12:42:26
भोपाल। मध्य प्रदेश में पहली बार विधानसभा का अध्यक्ष ग्वालियर-चंबल अंचल से बनेगा। प्रदेश में अभी तक 18 अध्यक्ष हुए हैं। इनमें अधिकतर विंध्य और महाकोशल से रहे हैं। यह पहला अवसर है जब ग्वालियर-चंबल अंचल से आने वाले नरेंद्र सिंह तोमर को यह दायित्व दिया जा रहा है। भाजपा विधायकों…
शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट गठन पर रहेगी सबकी नजर, जानिए कब तक घोषणा संभव
Update On
13-December-2023 12:40:37
भोपाल। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में डा. मोहन यादव आज शपथ लेने जा रहा हैं। इसके अलावा भाजपा के दो अन्य विधायक जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मप्र के इतिहास में पहली बार दो उप-मुख्यमंत्री बनाए जा रहे हैं। हालांकि नई सरकार…
आठ बार के विधायक जगदीश देवड़ा ने ली डिप्टी CM पद की शपथ, मप्र में हैं भाजपा के बड़े दलित नेता
Update On
13-December-2023 12:38:40
भोपाल। मध्यप्रदेश में थावरचंद गहलोत के बाद एक बड़े दलित चेहरे जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया है। 1990 में पहली बार विधायक बनने के बाद से अपने लगभग 33 वर्ष के लंबे राजनीतिक कार्यकाल में जगदीश देवड़ा आठवी बार विधायक बने हैं। देवड़ा ने आज भोपाल में…
पंडित गणपति भट्ट को राष्ट्रीय तानसेन और गुरु सक्सेना को कवि प्रदीप सम्मान
Update On
13-December-2023 12:37:16
भोपाल। संस्कृति विभाग ने वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय तानसेन और कवि प्रदीप सम्मान की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय तानसेन सम्मान कर्नाटक के पंडित गणपति भट्ट को और कवि प्रदीप सम्मान नरसिंहपुर के गुरु सक्सेना को दिया जाएगा। जबकि मालव लोक कला केंद्र उज्जैन को राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान दिया जाएगा।…
देशों के हजारों एप में से भारत सरकार ने चुना इंदौर के युवा का 'न्यूजेरा एप', प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे सम्मानित
Update On
12-December-2023 12:00:15
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब इंदौर में हुए जी-20 के आयोजन को संबोधित किया था, तब उन्होंने कहा था- इंदौर हर पल एक नया दौर है। उनकी इसी बात को एक युवा इंदौरी श्रेय शर्मा ने सच साबित कर दिया है। श्रेय ने नए दौर का एक ऐसा एआइ…
बच्चे को सास के पास छोड़ा, विवाहिता ने घर में लगाई फांसी
Update On
12-December-2023 11:57:33
भोपाल। कोलार के कजलीखेड़ा में रहने वाली 32 वर्षीय प्रीति सिंह ने अपने घर में फांसी लगा ली। महिला ने जब यह कदम उठाया, तो उसके घर में उस समय कोई नहीं था। पति नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर गया था। फिलहाल पुलिस को अब तक जांच में कोई…
विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए खुद का नाम सुनकर चौंक गए मोहन यादव
Update On
12-December-2023 11:54:21
भोपाल। सभी कयासों और संभावनाओं को झुठलाते हुए भाजपा ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए ऐसे नाम की घोषणा की, जिसने सभी को चौंका दिया। विधायक दल की बैठक में अपना नाम सुनकर उज्जैन (दक्षिण) से भाजपा विधायक डा. मोहन यादव खुद ही चौंक गए। मोहन यादव पिछली पंक्ति में बैठे…
जेपी अस्पताल परिसर में बनेगा रैन बसेरा, बाहर से आने वाले मरीजों के स्वजन को होगी सहूलियत
Update On
12-December-2023 11:50:38
भोपाल। जेपी अस्पताल शहर का तीसरा सरकारी अस्पताल है, जहां बाहर से आने वाले लोगों के लिए रैन बसेरे की सुविधा होगी। अब तक हमीदिया अस्पताल व एम्स में दूरदराज से आने वाले मरीजों व स्वजन के लिए यह व्यवस्था थी। बेंच पर या फर्श पर सोते हैं परिजन अस्पताल प्रबंधन ने इसके बारे में जानकारी देते…
शेयर में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला जालसाज ने 82 लाख रुपये ठगे, प्रकरण दर्ज
Update On
12-December-2023 11:48:47
भोपाल। राजधानी की अंसल प्रधान कालोनी में रहने वाली एक महिला से हैदराबाद की महिला जालसाज ने 82 लाख रुपये की ठगी कर दी। इसके लिए उसने उसे शेयर बाजार में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया था। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत शाहपुरा…
मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर के पहले हो सकता है प्रशासनिक स्तर पर बड़ा परिवर्तन
Update On
12-December-2023 11:45:58
भोपाल। मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर के पहले प्रशासनिक स्तर पर परिवर्तन हो सकता है। कुछ कलेक्टर बदले जा सकते हैं तो मंत्रालय स्तर पर भी वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन संभावित है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए 20 दिसंबर से मतदाता सूची का काम प्रारंभ हो जाएगा।इसके बाद न…
दुआ-ए-खैर के साथ चारदिवसीय इज्तिमा का समापन, उमड़ा जन-सैलाब
Update On
12-December-2023 11:44:11
भोपाल। ऐ अल्लाह! हम गुनहगार हैं, खतावार हैं, बदकार हैं...तेरे हुक्म से गाफिल हैं लेकिन जो हैं, जैसे हैं तेरे बंदे हैं...ऐ अल्लाह, तू रहीम है, हम पर रहम कर दे... तू करीम है, हम पर करम कर दे। हमारे गुनाहों का बोझ बहुत है, लेकिन तू गुनाहों को माफ करने…
डा. मोहन यादव से कमल नाथ ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर दी बधाई
Update On
12-December-2023 11:41:47
भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक डा. मोहन यादव के नाम की घोषणा के साथ ही राजधानी भोपाल में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। मंगलवार सुबह कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ डा. मोहन यादव से मिलने पहुंचे और उन्हें…
मध्य प्रदेश में यादव मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने उत्तर प्रदेश और बिहार को साधा
Update On
12-December-2023 11:38:34
भोपाल। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने यादव समाज से आने वाले मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर एक साथ कई निशाने साधे हैं। मध्य प्रदेश ही नहीं, यादव बहुल उत्तर प्रदेश और बिहार को भी साध लिया है। इन राज्यों में यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में हैं। अगले वर्ष लोकसभा…
मोहन यादव बोले, जनता के सेवक के रूप में मिली जिम्मेदारी, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, आएंगे पीएम मोदी
Update On
12-December-2023 11:36:43
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद डा. मोहन यादव बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा, जिसकी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। इससे पूर्व मंगलवार सुबह डा. मोहन यादव…
एमपी के नए सीएम होंगे मोहन यादव, नरेंद्र सिंह तोमर होंगे स्पीकर, दो डिप्टी सीएम- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला
Update On
11-December-2023 17:03:16
मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं।दो डिप्टी सीएम होंगे - जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला।…
‹ First
<
438
439
440
441
442
>
Last ›
Total News of madhyapradesh
( 14323 )
Advt.