एमपी के नए सीएम होंगे मोहन यादव, नरेंद्र सिंह तोमर होंगे स्पीकर, दो डिप्टी सीएम- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला

Updated on 11-12-2023 05:03 PM

मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित ‌BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं।

दो डिप्टी सीएम होंगे - जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना जिले की दिमनी सीट से विधायक हैं।

बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्‌टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) मौजूद रहे।

जानिए नए सीएम मोहन यादव के बारे में..

  • उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं मोहन यादव
  • उम्र - 58 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता - बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.
  • राजनीतिक कॅरियर - सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्‍यक्ष
  • 2013 में विधायक बने। 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने
  • विधायक दल की बैठक के अपडेट्स...

    • फोटो सेशन में तीनों पर्यवेक्षक भी शामिल हुए।
    • विधायक दल की बैठक से पहले नवनिर्वाचित विधायकों का फोटो सेशन हुआ।
    • बीजेपी दफ्तर में सभी बीजेपी विधायक, पर्यवेक्षक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद।
    • सीएम शिवराज​ सिंह​​​​​​, मनोहर लाल खट्टर के साथ कार में बैठकर बीजेपी ऑफिस पहुंचे।
    • पर्यवेक्षक डॉ. के. लक्ष्मण और आशा लकड़ा भी बीजेपी ऑफिस में हैं।
    • भोपाल एयरपोर्ट पर पारंपरिक लोक नृत्य से पर्यवेक्षकों का स्वागत किया गया।
    • तीनों पर्यवेक्षक सीएम हाउस पहुंचे। यहां सीएम शिवराज ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रहलाद पटेल बैठक के लिए बीजेपी ऑफिस पहुंच गए हैं।
    • तोमर सबसे पहले आए, सिंधिया अभी दिल्ली में
      नरेंद्र सिंह तोमर सबसे पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहीं, दूसरी ओर प्रहलाद पटेल के बंगले पर समर्थकों की भीड़ जुटी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फिलहाल नई दिल्ली में हैं। दोपहर बाद भोपाल पहुंच सकते हैं।

    • वीडी बोले- मोदी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से जीतेंगे
      प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा ''विधानसभा चुनाव सेमी फाइनल पोल था, जिसमें दिखाया गया कि 2024 में पीएम मोदी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। पर्यवेक्षक आ रहे हैं और हम सीएम चुनेंगे''

    • पर्यवेक्षक ने कहा- विधायकों से चर्चा कर निर्णय लेंगे
      केंद्रीय पर्यवेक्षक के. लक्ष्मण ने कहा, "आज शाम विधायक दल की बैठक होगी। मनोहर लाल खट्टर की तीन सदस्यीय कमेटी विधायकों से चर्चा करेगी। बाद में आलाकमान उस पर निर्णय लेंगे।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.