हेलो एप पर दोस्ती कर हिंदू युवती से दुष्कर्म, आटोडील संचालक अशरफ पर केस

Updated on 13-12-2023 12:55 PM
इंदौर। इंटरनेट मीडिया के जरिए युवती को फंसाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हिंदूवादियों की सक्रियता से आरोपित आटोडील संचालक के विरुद्ध दुष्कर्म, एट्रोसिटी एक्ट, छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपित की तलाश में छापा मारा, लेकिन वह फरार हो गया।
एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक पिपल्याकुमार निवासी 23 वर्षीय युवती की आरोपित अशरफ मंसूरी (बिजलपुर) से हेलो एप के माध्यम से दोस्ती हुई थी। अशरफ ने पहचान छुपाते हुए कहा कि उसका नाम आशु है। वर्ष 2018-19 में वह युवती से चैटिंग करने लगा। एक महीने बाद उसने मिलने की इच्छा जताई और खजराना बायपास की तरफ कार लेकर आया।
आरोपित ने हिंदू ही बताया और शादी का बोलकर कार में ही शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित हर बार कार बदल-बदलकर लाता था। करीब आठ महीने बाद युवती को पता चला आरोपित आशु नहीं बल्कि उसका नाम अशरफ मंसूरी है। युवती ने दूरी बनानी चाही लेकिन उसने हाथ की नस काटने और छत से कूदने की धमकी दी। उसने ब्लैकमेल कर युवती को मिलने बुला लिया। नवलखा निवासी एक महिला के घर भी लेकर गया।

आरोपित के भाई व पिता ने भी की अभद्रता

चार महीने पूर्व उसने झगड़ा किया और कहा कि तुम्हें मुस्लिम बनना पड़ेगा। आठ दिसंबर को दोनों में पुन: कहासुनी हुई। परेशान युवती बात करने बिजलपुर स्थित घर गई तो अशरफ के भाई बुरकान, पिता उस्मान से मुलाकात हुई। बुरकान ने अभद्रता की और कहा कि 20-25 हजार रुपये लेकर मुंह बंद कर लो। उसने धक्का-मुक्की कर अश्लील हरकतें भी कीं। मंगलवार को युवती ने हिंदूवादियों की मदद ली और थाने पहुंच कर प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म, एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की है। टीआइ शैलेंद्रसिंह जादौन के मुताबिक आरोपित आटोडील संचालक है। पुलिस ने उसके घर छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.