डा. मोहन यादव से कमल नाथ ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर दी बधाई

Updated on 12-12-2023 11:41 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक डा. मोहन यादव के नाम की घोषणा के साथ ही राजधानी भोपाल में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। मंगलवार सुबह कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ डा. मोहन यादव से मिलने पहुंचे और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। वीआइपी गेस्ट हाउस में दोनों नेताओं की सौजन्य भेंट हुई।

मप्र के विकास में देंगे सहयोग

 

मुलाकात के बाद कमल नाथ ने मीडियाकर्मियों से कहा कि मैं उन्हें (मोहन यादव) को बधाई देने यहां आया था। मैंने उनसे कहा कि मप्र के विकास के लिए जो हमारा योगदान होगा, हम अवश्य करेंगे। इस दौरान एक पत्रकार द्वारा कांग्रेस की विपक्ष के तौर पर रणनीति के बारे में पूछे जाने पर कमल नाथ ने कहा कि विपक्ष का जो कर्तव्य होता है, उसे निभाएंगे। हम विपक्ष के तौर पर मप्र के मतदाताओं, मप्र के भविष्य की रक्षा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में पूछे गए सवाल को कमल नाथ टाल गए।


इंटरनेट मीडिया पर भी दी थी बधाई 

इससे पहले सोमवार शाम डा. मोहन यादव को भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर कमल नाथ ने उन्हें इंटरनेट मीडिया के जरिए भी बधाई दी थी। कमल नाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता निर्वाचित होने पर श्री मोहन यादव को शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विधिपूर्वक और राग-द्वेष से रहित होकर शासन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.