शहीद भवन में नाट्य समारोह का शुभारंभ आज, भोपाल हाट में देखें नेशनल हैंडलूम एक्सपो

Updated on 08-12-2023 01:31 PM

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। शुक्रवार 08 दिसंबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

जनजातीय चित्र प्रदर्शनी - आदिवासी कला एवं संस्कृति केंद्र, जीटीबी कम्पलेक्स में जानजातीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 आदिवासी कलाकारों की करीब दो दर्जन कृतियां प्रदर्शित हैं। कृतियों को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

कथक कार्यशाला - कटारा हिल्स स्थित चक्रधर कल्चरल सेंटर में कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। संस्कार भारती विद्यापीठ के सहयोग से आयोजित यह कार्यशाला 20 दिसंबर तक चलेगी। इसमें विद्यार्थियों को चक्रधर कल्चरल सेंटर अध्यक्ष एवं कथक गुरु प्रीति तिवारी द्वारा कथक की बारीकियां बताई जा रही हैं। कार्यशाला निश्शुल्क है। समय सुबह 10 से 12 बजे तक है, जिसमें पांच से 16 साल के लगभग 75 विद्यार्थी सहभागिता कर रहे हैं।

नेशनल हैंडलूम एक्सपो- मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से भोपाल हाट में नेशनल हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर के 117 बुनकर अपने उत्पाद लेकर आए हैं। एक्सपो में उप्र, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मणिपुर, उत्तराखंड, दिल्ली सहित मप्र के बुनकरों के गुणवत्तायुक्त और विविध हैंडलूम उत्पाद एक साथ एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। समय दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक है।

चित्र प्रदर्शनी - मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय की युवा चित्रकार सरस्वती परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। इसे दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

नाट्य समारोह - मध्यप्रदेश शिखर सम्मान से सम्मानित भोपाल के वरिष्ठ रंगकर्मी स्व केजी त्रिवेदी की याद में त्रिकर्षि नाट्य संस्था द्वारा शहीद भवन में 08 से 12 दिसंबर तक नाट्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। आज शाम इस समारोह की शुरुआत रंग संगीत और सफरनामा नृत्य नाटिका के मंचन से होगी, जिसमें केजी चच्चा के व्यक्तित्व और सृजनकर्म पर प्रकाश डाला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.