चार दिवसीय इज्तिमा आज से शुरू,जुमा की नमाज में जुटेंगी सैंकड़ों जमातें

Updated on 08-12-2023 01:29 PM

 भोपाल विश्व भर में अपनी विशेष पहचान रखने वाले भोपाल में आलमी तबलीगी इज्तिमा शुक्रवार सुबह से शुरू होने जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस मजहबी समागम का समापन सोमवार को होने वाली दुआ ए खास के साथ होगा। इन चार दिनों में दिल्ली मरकज समेत देश के अलग-अलग शहरों से आए उलेमाओं की तकरीरें होंगी। इज्तिमा के दौरान सादगी के साथ सैंकड़ों निकाह भी होंगे। बड़ी संख्या जमाते देश दुनिया के सफर पर रवाना होंगी। ईंटखेड़ी इज्तिमा स्थल पर तैयारियों का दौर लंबे समय से चल रही थी। स्थानीय सेवादारों व विभिन्न शासकीय व गैर शासकीय एजेंसियों की ओर से इज्तिमागाह को तैयार कर लिय गया है। गुरुवार दिन से ही जमातों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था, जो देर रात तक जारी रहा। शुक्रवार सुबह फजिर की नमाज़ के बाद शुरू होने वाले तकरीर और बयान के दौर में शामिल होने के लिए अल सुबह भी लोग इज्तिमागाह पहुंचेंगे। इज्तिमागाह पर पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष बड़ी संख्या में जमाते पहुंचने की उम्मीद है। जिसके चलते यहां करीब 125 पंडाल में पांच लाख से अधिक जमातियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। जरूरत के हिसाब से यहां और पंडाल लगाए जाने की पूर्व तैयारी भी रखी गई है।

60 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था

देश-विदेश से आने वाली जमातों के खानपान के इंतजाम में यहां करीब 80 फूड जोन बनाए गए हैं। जिनमें रियायती दरों पर चाय, नाश्ता, खाना और पीने का पानी उपलब्ध रहेगा। इज्तिमागाह पर 60 रुपए में भरपेट खाना, 20 रुपए में नाश्ता और पांच रुपए में चाय उपलब्ध होगी। इसी तरह पानी की बाटल यहां 70 रुपए में 12 का पैक और एक बाटल सात रुपए में मिलेगी। इधर इज्तिमा शिरकत के लिए आने वालों के वाहन व्यवस्थित रखने के लिए करीब 60 पार्किंग जोन बनाए गए हैं। करीब 250 एकड़ में बने इन पार्किंग में बड़े वाहन, चार पहिया और दो पहिया वाहन अलग अलग खड़े किए जा सकेंगे।

वुजू खाने पर मुफ्त चाय व अंडा

इज्तिमागाह पर जमातियों के वुजु के लिए करीब 16000 नल लगाए गए हैं। करीब एक करोड़ लीटर पानी पानी प्रतिदिन नहाने, न्यूज और टायलेट के लिए मुहैया कराया जाएगा। नौ अलग अलग जोन में बनाए गए वूजू खानों पर खास व्यवस्था ये भी है कि यहां रात को ईशा की नमाज से सुबह फजिर तक लोगों को मुफ्त में चाय और अंडा उपलब्ध कराया जाएगा। ये व्यवस्था किसी स्वयंसेवक ने स्वैच्छिक तौर पर मुहैया कराई है।

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल

इज्तिमा इंतजामों में ईंटखेड़ी क्षेत्र के स्थानीय लोगों का बड़ा योगदान रहता है। इनमें बड़ी तादाद में हिंदू धर्म से जुड़े लोग भी शामिल हैं। पानी के इंतजाम के लिए यहां तैनात किए गए करीब 52 ट्यूबवेल में से करीब दर्जन भर हिंदू समुदाय के लोगों के हैं। इनमें राम सिंह और माली समाज के कुछ स्थानीय कृषक शामिल हैं। इसके अलावा अलग अलग सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी सनातन धर्म से जुड़े लोग हैं। जो इज्तिमा व्यवस्थाओं को सरकारी सेवा के साथ अतिरिक्त पुण्य के तौर पर अंजाम दे रहे हैं।

ये व्यवस्था की गई

-पहले दिन 77 वर्ष में पहली बार सामूहिक निकाह होंगे। 350 निकाह के लिए पंजीयन हुए हैं।

-पानी के लिए 20 किमी लंबी पाइप लाइन, 52 ट्यूबवेल, 22500 टोटियां स्थल पर लगाई गई हैं।

-नहाने व वूजू के लिए गर्म पानी, 2000 लीटर पानी की आठ टंकियों में गर्म होगा।

-आयोजन स्थल पर होने वाले कचरे को तत्काल सेवादार उठवाएंगे, जिससे गंदगी न हो।

-इज्तिमागाह पहुंच मार्ग पर वोलेंटियर संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.