संत हिरदाराम नगर स्टेशन को कार्गो हब बनाने से पहले ट्रेनों का स्टापेज बढ़ाने की मांग

Updated on 08-12-2023 01:15 PM
भोपाल। रेलवे विभाग की अमृत भारत स्टेशन योजना में सम्मिलत भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम जारी है। रेल मंत्री ने इसे कार्गो हब बनाने की घोषणा हाल ही में की थी। इस बारे में स्थानीय रेल सुविधा संघर्ष समिति का कहना है कि स्टेशन को कार्गो हब बनाना स्वागतयोग्य है, लेकिन नागरिकों की सुविधा को देखते हुए यहां पर ट्रेनों का स्टापेज किया जाना जरूरी है।

स्थानीय लोगों को होगी सहूलियत

रेल सुविधा संघर्ष समिति का कहना है कि कुछ ऐसी ट्रेनें हैं, जो यहां से गुजरती तो हैं, पर रुकती नहीं हैं। यहां के संगठनों ने अब इसके स्टापेज के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संगठनों का प्रयास है कि स्टापेज के आदेश जल्द जारी हो जाएं। पिछले दिनों दाहौद-भोपाल एक्सप्रेस, पंचवेली एक्सप्रेस, इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन एवं मदुराई-बीकानेर अनुवृत एक्सप्रेस का स्टापेज स्वीकृत किया था। यह ट्रेनें रुकने से यात्रियों की बरसों पुरानी मांग पूरी हो गई है। कम किराये के कारण इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। पर कई ट्रेनें अब भी ऐसी हैं, जिनका स्टापेज यहां पर नहीं है।

गुजरे वाली ट्रेनों का स्टापेज हो

रेल सुविधा संघर्ष समिति ने जिन प्रमुख ट्रेनों का स्टापेज मांगा है, उनमें 20917 पुरी, हमसफर एक्सप्रेस एवं 20846 बीकानेर, बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल है। समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी का कहना है कि पुरी, हमसफर एक्सप्रेस का स्टापेज होने से बैरागढ़ से नागपुर, गोंदिया, राजनांदगांव, भुबनेश्वर एवं पुरी आदि शहरों तक आना-जाना आसान हो जाएगा। वहीं, बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस रुकने से बीकानेर, जयपुर, कोटा, पुरी, दुर्ग, भिलाई एवं रायपुर आदि जाने वालों को सुविधा होगी। संघर्ष समिति ने इस मांग को वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया है। स्टेशन के विकास के लिए रेल मंत्री को धन्यवाद देने के लिए समिति के सदस्य दिल्ली जाएंगे। रेल मंत्री से स्टापेज का आग्रह भी किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.