अब होंगे पंचायत और नगरीय निकायों के उपचुनाव, पांच जनवरी को मतदान

Updated on 08-12-2023 01:22 PM
भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब पंचायत और नगरीय निकायों के उपचुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को इसका कार्यक्रम जारी कर दिया। मतदान पांच जनवरी को होगा। इसमें नौ हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद और एक जिला पंचायत सदस्य के लिए उप निर्वाचन होगा। इसी तरह विभिन्न नगरीय निकायों में 21 पार्षद पद के लिए भी चुनाव होगा।

यह है चुनाव कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र जमा होने प्रारंभ हो जाएंगे। 22 दिसंबर तक नामांकन लिए जाएंगे। इनकी जांच 23 दिसबंर को होगी और अभ्यर्थी 26 दिसबंर तक नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। पंचायतों में मतदान पांच जनवरी को सुबह सात से दोपहर तीन बजे और नगरीय निकायों में सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा।

नौ जनवरी को होगी मतगणना

नगरीय निकायों की मतगणना नौ जनवरी को सुबह नौ बजे से होगी। पंचायत उप निर्वाचन में पंच पद के लिए मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केंद्र में ही होगी। सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य की इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से होने वाली मतगणना नौ जनवरी को संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से की जाएगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन परिणामों की घोषणा भी नौ जनवरी और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 11 जनवरी को की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.