निजी दूरसंचार कंपनी के आफिस में इंजीनियर ने लगाई फांसी

Updated on 08-12-2023 01:20 PM

भोपाल राजधानी के एमपी नगर में स्थित एक निजी दूरसंचार कंपनी में कार्यरत इंजीनियर ने आफिस में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने खुद को मानसिक रूप से बीमार होने की बात लिखी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद इंजीनियर का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

सहकर्मी ने फांसी पर लटका देखा

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक पारस दाहिया (51) अवधपुरी में रहते थे। वह एमपी नगर जोन क्रमांक एक में स्थित निजी टेलीकाम कंपनी में इंजीनियर थे। गुरुवार सुबह करीब दस बजे वह अपने आफिस पहुंचे और कमरे में पंखे से तार का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। करीब आधे घंटे बाद कार्यालय के दूसरे कर्मचारी पंकज ने उन्हें फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम कराया और लाश स्वजनों को सौंप दी है।

पत्नी के नाम लिखा सुसाइड नोट

तलाशी लेने पर पारस के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने पत्नी प्रमिला के लिए लिखा था कि वह उनके विश्वास की कद्र नहीं कर पाए और मानसिक रूप से बीमार हैं। उन्होंने बच्चों का खयाल रखने की बात लिखी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पारस के इक्कीस वर्षीय बेटे की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.