ट्रांसजेंडर्स का फैशन शो आज, स्वीप आइकान सुरैया भी बिखेरेंगी रैंप पर जलवा

Updated on 27-04-2024 11:30 AM
भोपाल भोपाल संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम, गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी सिलसिले में 27 अप्रैल, शनिवार को यानी आज 10 नंबर मार्केट में स्थित राग भोपाली में ट्रांसजेंडर्स का फैशन शो आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू होगा। इस फैशन शो में किन्नर गुरु सुरैया नायर 10 ट्रांसजेंडर और 20 माडल रैंप पर वाक करते हुए फैशन का जलवा बिखेरेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पहली बार ऐसा कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसमें ट्रांसजेंडर्स के साथ-साथ महिला माडल भी शिरकत करते हुए नगरवासियों को लोकतंत्र में सबकी हिस्सेदारी, समावेशी और सुगम मतदान सबकी जिम्मेदारी का संदेश देंगी।

फैशन शो के लिए की रिहर्सल

गौरतलब है कि गुरुवार को जिला निर्वाचन आयोग द्वारा किन्नर सुरैया नायर को स्वीप आइकान बनाया गया था। स्वीप के नोडल अधिकारी ऋतुराज सिंह ने बताया कि जिले में स्वीप गतिविधियों को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसके तहत किन्नर सुरैया को स्वीप आइकान बनाया गया है। शनिवार को राग भोपाली में किन्नरों का फैशन शो रखा गया है। जिसको लेकर गुरुवार व शुक्रवार को फैशन शो की रिहर्सल की गई। इस मौके पर सुरैया ने तीन किलो वजनी सोने का हार पहनकर मतदाताओं से मतदान की अपील की। इस फैशन शो की डिजाइनर अल्पा रावल हैं। इस फैशन शो के अंत में शहर की सभी स्वीप आइकान हस्तियां रैंप पर मतदान की अपील करने उतरेंगी।
यहां पर यह भी बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय ने शत प्रतिशत मतदान की अपील करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने शहर में रैली निकाली थी। भोपाल में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में 07 मई को मतदान होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.