भोपाल में थ्री लेयर सिक्योरिटी में EVM:स्ट्रॉन्ग रूम-कैम्पस में 18 सीसीटीवी से निगरानी, 200 जवान 24 घंटे तैनात

Updated on 10-05-2024 11:56 AM

भोपाल लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग के बाद EVM पुरानी जेल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कर दी गई हैं। ये EVM थ्री लेयर सिक्योरिटी में है। कैम्पस में बिना अनुमति के परिंदा भी पर नहीं मान सकता। 24 घंटे 200 से ज्यादा जवान तैनात हैं। वहीं, स्ट्रॉन्ग रूम और कैम्पस की निगरानी के लिए 18 सीसीटीवी लगे हैं।

मुख्य गेट पर शिफ्ट वाइज एक इंस्पेक्टर, दो एसआई समेत 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, जबकि अंदर पैरामिलिट्री फोर्स यानी सीआईएसएफ के जवान हैं। बाहर डीएसपी लेवल के अधिकारी की ड्यूटी भी रहती है। वहीं, कलेक्टर हो या अन्य जिम्मेदार अधिकारी, सभी को पहले गेट पर एंट्री करना पड़ती है। इसके बाद ही वे अंदर जा सकते हैं। उप निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडे ने बताया कि 18 सीसीटीवी लगाए गए हैं, जो स्ट्रॉन्म रूम समेत पूरे कैम्पस पर है।

4 जून को होगा 22 कैंडिडेट्स का फैसला
7 मई को भोपाल के 2034 पोलिंग बूथ पर वोटिंग कराने के बाद जो ईवीएम वापस लाई गई थी, उन्हीं की सुरक्षा में यह व्यवस्था है। पुरानी जेल में ही स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। यहीं पर 4 जून को काउंटिंग होगी। 22 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला होगा। भोपाल की सभी 7 विधानसभा- बैरसिया, हुजूर, नरेला, गोविंदपुरा, भोपाल मध्य, भोपाल उत्तर और भोपाल दक्षिण-पश्चिम की अलग-अलग ईवीएम रखी गई है।

ऐसा है सुरक्षा का घेरा
वोटिंग के बाद 8 मई की सुबह 4 बजे तक सभी ईवीएम और डाक मतपत्र स्ट्रॉन्ग रूम में रख दिए गए। इसी दिन से यहां तीन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था है। पुरानी जेल के परिसर के गेट पर ही बेरिकेडिंग की गई है। यहां 24 घंटे पुलिस जवान तैनात रहते हैं, जो चेकिंग करते हैं। बिना परिचय पत्र देखे किसी को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं है। शिफ्ट वाइज ड्यूटी कर रहे हैं। गेट के बाद ऑर्म्स फोर्स के हवाले सुरक्षा व्यवस्था है। आर्म्स फोर्स हर समय नजर रखते हैं।

कैमरों की लाइव फीड ले रहे एजेंट
पुरानी जेल में जिस जगह स्ट्रॉन्ग रूम है। उसके बाहर सभी कैंडिडेट्स के एजेंट के लिए टेंट लगाया गया है, जो स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर लगे सीसीटीवी की लाइव फीड ले रहे हैं। इसके लिए स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। कुछ में जेल की लाइव फीड मिल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.