स्मार्ट सिटी रोड पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Updated on 20-05-2024 12:17 PM
 भोपाल। स्मार्ट सिटी रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक काफी दूर उछलकर जा गिरा, कार भी डिवाइडर से उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जाकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे उतर गई। कार के सभी एयर बैग खुल जाने से उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। जो हादसा होने के बाद कार से निकलकर भाग निकले। उधर बाइक सवार युवक की अस्पताल में कुछ देर चले उपचार के बाद मौत हो गई।श्यामला हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक खेड़ापति मंदिर रोड प्रेमपुरा निवासी 22 वर्षीय गणेश कौल एक रेस्टोरेंट में काम करता था। रोजाना की तरफ वह शनिवार रात को ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब एक बजे वह श्यामलाहिल्स स्थित जनजातीय संग्रहालय से डिपो चौराहे की तरफ जा रहा था। इस दौरान डिपो चौराहे से स्मार्टसिटी की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ने गणेश को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे में गणेश काफी दूर उछलकर जा गिरा।

उधर कार डिवाइडर से उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जाकर सड़क से नीचे जा उतरी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने गणेश को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

डंपर की टक्कर से महिला की मौत

ईंटखेड़ी थाना इलाके के ग्राम खजूरी में शनिवार शाम सड़क पार कर रही महिला की डंपर की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है। ईंटखेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम खजूरी निवासी 38 वर्षीय मुन्नीबाई पत्नी बारेलाल कुशवाहा गृहणी थी। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह घर के सामने सड़क पार कर रही थी, तभी एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। मुन्नीबाई को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पिछले दिनों मिसरोद थानांतर्गत सड़क हादसे में घायल हुए मंडीदीप निवासी 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र रमेश अहिरवार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.