विरासत में मिले अभिनय के कौशल को दिल्ली में संवारा, अब मुंबई में पहचान बना रहीं भोपाल की भूमिका

Updated on 10-05-2024 11:45 AM
भोपाल। उन्होंने बचपन से अपने शहर में हुई विश्व त्रासदी की कहानियां सुनी थीं, लेकिन कभी सोचा नहीं था कि इस त्रासदी पर बनने वाली फिल्म में उन्हें भी एक पीड़ित का किरदार निभाने का मौका मिलेगा। हम बात कर रहे हैं झीलों की नगरी भोपाल में जन्मी भूमिका दुबे की। वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल दुबे की बेटी भूमिका ने पिछले दिनों आई फिल्म 'द रेलवेमेन' में नफीसा का किरदार निभाया है, जिसके लिए उनकी खूब सराहना हुई थी। इससे पहले वे कई नाटकों और विज्ञापन फिल्मों में कर चुकी हैं। लघु फिल्म चीपटा का डूमपा से शुरुआत करने के बाद भूमिका ने द रेल्वेमेन से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। हाल ही में उन्हें फिल्म '12 बाय 12' में खास भूमिका मिली है। इस फिल्म का टीजर 10 मई यानी आज रिलीज होने जा रहा है। फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। अपने अभिनय सफर को लेकर भूमिका ने विशेष चर्चा की।

पहले प्रयास में ही एनएसडी में हुई चयनित

भूमिका बताती हैं कि स्कूली पढ़ाई के दौरान ही मैं पिता के साथ नाटकों से जुड़ गई थी। इसके अलावा मैंने विभा मिश्रा, संजय मेहता जैसे कलाकारों के मार्गदशर्न में भी काम किया है। आगे की पढ़ाई मुंबई विश्वविद्यालय से मास मीडिया में स्नातक किया और उसके साथ ही मानव कौल की नाट्य अकादमी से भी जुड़ गई थी। यहीं रहते हुए दिल्ली के नेशनल स्कूल आफ ड्रामा (एनएसडी) के लिए प्रयास किया और पहले प्रयास में ही चयनित हो गई। 2015 में स्नातक की उपाधि ली। एनएसडी से निकलकर वह वापस मुंबई पहुंचीं और अपना भूमिका थियेटर बैनर बना कर काम किया। यहीं से उन्हें 2018 में आई विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में ब्रेक मिला।

आगामी फिल्मों का है इंतजार

भूमिका ने बताया कि मैंने बहुत छोटे-छोटे रोल से शुरूआत की। फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में उनकी छोटी बहन का किरदार निभाया। यह फिल्म भोपाल में ही शूट हुई थी। भूमिका को कनिका ढिल्डन की वेब सीरीज 'फिर आई हसीन दिलरूबा' का भी इंतजार है] जिसमें उन्हें बेहतरीन रोल मिला है। तापसी पन्नु और विक्रांत मैसी इसमें मुख्य भूमिका में हैं। वहीं गौरव मदान की फिल्म ' 12 बाय 12' के बारे में भूमिका ने बताया कि यह एक आफबीट फिल्म है। यह फिल्म बनारस के मणिकर्णिका घाट पर शवों के फोटोग्राफी करने वाले फोटोग्राफर जिन्हे लास्ट फोटोग्राफर कहा जाता, उनके जीवन पर आधारित है। 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में भूमिका दुबे के साथ ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, गीतिका विद्या ओहल्याण, हरीश खन्ना, आकाश सिन्हा जैसे कलाकार शामिल हैं।

भूमिका ने फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बताया कि मेरा किरदार मीना इंदौर नामक शहर से है और उसकी शादी बनारस में हुई है। वह एक साधारण भारतीय गृहिणी है, हमारे दैनिक जीवन का एक जाना-पहचाना चेहरा है। वह घर से ही सिलाई का छोटा सा व्यवसाय चलाती है। आमतौर पर ऐसे किरदारों को नीरस तरीके से चित्रित किया जाता है, लेकिन गौरव के पास मीना के लिए एक अलग दृष्टिकोण था। उन्होंने उसके चरित्र को गहराई, लचीलापन और शक्ति दी। वह महत्वाकांक्षी है. वह एक डिसीजन-मेकर है और अपने एकल परिवार में उनकी अपनी राय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.