देवेंद्र फडनवीस और मोहन यादव करेंगे हस्ताक्षर:ताप्ती रिचार्ज परियोजना में मप्र महाराष्ट्र के बीच एमओयू आज

Updated on 10-05-2025 11:40 AM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस शनिवार को भोपाल आएंगे। वे यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय नियंत्रण मंडल की 28वीं बैठक में शामिल होंगे। इसी बैठक में ताप्ती नदी पर बुरहानपुर में प्रस्तावित विश्व की सबसे बड़ी ग्राउंड वाटर रिचार्ज परियोजना ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज के लिए दोनों राज्यों के बीच एमओयू साइन किया जाएगा।

बैठक में दोनों राज्यों के जल संसाधन विभाग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 20 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना से ताप्ती नदी पर एक बांध बनाकर दोनों राज्यों में एक-एक नहर निकालकर नदी की धारा को तीन हिस्सों में बांट दिया जाएगा। मानसून के दौरान ताप्ती में आने वाली बाढ़ के अतिरिक्त पानी को अंडरग्राउंड वाटर स्टोरेज के रूप में तब्दील करने जमीन के नीचे उतारा जाएगा।

ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना में 31.13 टीएमसी पानी को वर्षभर उपयोग के लायक स्टोर कर डायवर्ट किया जा सकेगा। इसमें से 11.76 टीएमसी पानी मध्यप्रदेश को और 19.36 टीएमसी पानी महाराष्ट्र को मिलेगा।

चार चरणों में पूरा होगा प्रोजेक्ट

  • खरिया गुटीघाट बांध : खंडवा जिले की खालवा तहसील और महाराष्ट्र के अमरावती के बीच यहां एक छोटा बांध (लो डायवर्सन वियर) बनाया जाएगा। जिसकी कुल जल भराव क्षमता 8.71 टीएमसी होगी। लागत 2546 करोड़ आएगी।
  • दाई तट नहर : खरिया गुटीघाट बां‌ध से ताप्ती नदी की मूल धार के दांई ओर 221 किमी लंबी नहर बनेगी। नहर 110 किमी मप्र की सीमा में और बाकी 111 किमी महाराष्ट्र में बनेगी। लागत आएगी 7889 करोड़।
  • बाई तट नहर प्रथम चरण : खरिया गुटीघाट बांध से बाएं ओर 135.64 किलोमीटर लंबी नहर निकाली जाएगी। जो 100.42 किलोमीटर मप्र में बनेगी। लागत आएगी 4425 करोड़ रुपए।
  • बाईं तट नहर द्वितीय चरण : यह बाईं तट नहर प्रथम चरण के बीच से बनेगी। जो 90.89 किमी लंबी होगी। लागत 3274 करोड़ होगी।
  • कनेक्टिंग कैनाल - दोनों बाईं तट नहरों के बीच में 14 किलोमीटर लंबी एक अंडरग्राउंड कनेक्टिंग टनल बनेगी। जिस पर 1110 करोड़ लागत आएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.