जल्द देंगे करारा जवाब... ऐसा क्या करने वाला है चीन? अमेरिकी स्पीकर संग ताइवानी राष्ट्रपति को देख बौखलाया ड्रैगन!

Updated on 06-04-2023 06:47 PM
वॉशिंगटन : ताइवान की राष्ट्रपति ने बुधवार को अमेरिकी हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी के साथ मुलाकात के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारा द्वीप अलग-थलग नहीं पड़ा है। लेकिन ताइवान का सबसे बड़ा दुश्मन चीन इस मुलाकात से बौखला गया है और उसने जल्द ही 'कड़ी' प्रतिक्रिया की धमकी दी है। रिपब्लिकन पार्टी के मैक्कार्थी ने कैलिफोर्निया में त्साई इंग-वेन का स्वागत किया। ताइवानी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में दोनों पक्षों के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच पिछले साल उस वक्त तनाव अपने चरम पर पहुंच गया था जब पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइपे पहुंच गई थीं।

सिमी वैली में रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी में मीडियाकर्मियों से त्साई इंग-वेन ने कहा कि उनकी (अमेरिकियों की) मौजूदगी और अटूट समर्थन ताइवान के लोगों को आश्वस्त करता है कि हम अलग-थलग नहीं हैं और हम अकेले नहीं हैं। 70 से अधिक वर्षों के स्व-शासन के बावजूद चीन ताइवान को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में देखता है। वह जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक इसे मेनलैंड चाइना में दोबारा मिलाने की कसम भी खा चुका है। बीजिंग ताइपे के अन्य देशों के साथ किसी भी तरह के आधिकारिक संबंधों का विरोध करता है।

चीन ने दी 'कड़ी प्रतिक्रिया' की धमकी

ताइवान को लेकर चीन 'वन चाइना पॉलिसी' पर जोर देता है। त्साई और मैक्कार्थी की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के कुछ ही घंटों बाद चीन भड़क गया और इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'अमेरिका और ताइवान के बीच मिलीभगत के गंभीर रूप से गलत कृत्यों के जवाब में चीन राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए दृढ़ और प्रभावी उपाय करेगा।' अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल मैक्कार्थी ने ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री जारी रखने की कसम खाई।

ताइवान के साथ डेमोक्रेट, रिपब्लिकन दोनों

पिछले साल मैक्कार्थी की पूर्ववर्ती स्पीकर डेमोक्रेट नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था। चीन ने न सिर्फ इस दौरे का विरोध किया था बल्कि आक्रामक धमकियां भी दी थीं। विरोध के रूप में चीन ने ताइवान का घिराव कर पानी में अपना सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया था। पेलोसी ने बुधवार को कैलिफोर्निया की बैठक की प्रशंसा की, जिसमें एक दर्जन से अधिक सांसदों, डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों ने भाग लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.