मलेशिया ने क्यों नहीं खरीदा भारत का एलसीए तेजस? दक्षिण कोरिया के FA-50 विमान को दी मंजूरी

Updated on 31-03-2023 06:23 PM
कुआलालंपुर: मलेशिया को एलसीए तेजस बेचने की भारत की उम्मीद टूट चुकी है। यह डील दक्षिण कोरिया के FA-50 लाइट अटैक एयरक्राफ्ट के हाथ लगी है। अब दक्षिण कोरिया मलेशिया को 18 की संख्या में ट्रेनर लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट बेचेगा। दक्षिण कोरिया के एकमात्र विमान निर्माता कोरिया एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (केएआई) ने 24 फरवरी को मलेशिया के साथ हुई डील का ऐलान किया था। केआई के अनुसार, इस कॉन्ट्रैक्ट का मूल्य 1.2 ट्रिलियन वॉन यानी 920 मिलियन डॉलर है। मलेशिया को FA-50 विमानों की डिलीवरी 2026 से शुरू होगी।

2021 में एचएएल ने भरा था टेंडर


भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) ने 2021 में रॉयल मलेशियाई वायु सेना की जारी की गई एक ग्लोबल टेंडर को भरा था। इसमें मलेशिया ने 18 फाइटर लीड-इन ट्रेनर लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के आपूर्ति की मांग की थी। भारत का एलसीए तेजस और कोरिया का एफए-50 को टेंडर भरने वाले आठ देशों में चुना गया था। इस रेस में जुटे अन्य प्रतिभागियों में चीनी-पाकिस्तानी जेएफ-17, रूसी याक-130 और इटली की एम-346 विमान शामिल थे।

मलेशिया ने LCA तेजस की जगह FA-50 को क्यों चुना?


LCA तेजस और कोरियन एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री का एफए-50 दोनों लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट कैटेगरी के हैं। लाइट अटैक फाइटर जेट तेजी से दुनियाभर में वायु सेना के लिए विमानों की पसंद बनते जा रहे हैं। खासकर, एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिकी देशों में इनकी खूब मांग है। इसका कारण छोटा आकार और इसके हल्के और कॉम्पैक्ट संरचना है। इससे ये लड़ाकू विमान कम रडार सिग्नेचर पैदा करते हैं, जिससे दुश्मनों के रडार बड़ी मुश्किल से पकड़ पाते हैं। छोटा और हल्का होने के कारण ये भारी लड़ाकू विमानों की अपेक्षा सस्ते होते हैं और इनका ऑपरेशनल कॉस्ट भी कम होता है।

एफए-50 में एफ-16 की कई तकनीक


दक्षिण कोरिया की एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री ने एफए-50 को अमेरिकी दिग्गज विमान निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन के साथ मिलकर बनाया है। इस अडवांस ट्रेनर को एफ-16 की डिजाइन और टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। एफ-16 को कोरियन कंपनी केएफ-16 के नाम से लाइसेंस के तहत बनाती है। वास्तव में कोरिया का केएआई अपने एफए-50 को एफ-16 के अनुरूप बनाया है, लेकिन इसकी कीमत कम है। एफ-16 चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। इसका इस्तेमाल अमेरिका समर्थित कई देश करते हैं। यह लड़ाकू विमान दुनियाभर में कई युद्धों में भाग ले चुका है।

एलसीए तेजस कितना ताकतवर


एलसीए तेजस अपनी कैटेगरी में सबसे उन्नत लड़ाकू विमान है। इसकी इंट्रीग्रेटेड डिजिटल एवियोनिक्स सिस्टम काफी शक्तिशाली है। इसके निर्माण में इस्तेमाल किया गया कॉम्प्लैक्स कम्पोजिट मटेरियल तेजस को अपनी श्रेणी में सबसे छोटा और सबसे हल्का आधुनिक सुपरसोनिक लड़ाकू विमान बनाती है। तेजस आठ से नौ टन का भार ढोने में पूरी तरह सक्षम है। यह सुखोई जितने हथियार और मिसाइल लेकर उड़ सकता है। मारक क्षमता के अलावा इसकी स्पीड भी काफी अधिक है। एलसीए तेजस 52,000 फीट की ऊंचाई पर ध्वनि की गति मैक 1.6 से 1.8 पर उड़ सकता है।

इस कारण मलेशिया ने दक्षिण कोरियाई विमान को चुना


कोई भी देश हथियारों को सिर्फ उनकी काबिलियत के दम पर नहीं खरीदता है। इसके पीछे कई भूराजनीतिक काऱण भी होते हैं। मलेशिया के दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमान खरीदने के पीछे भी कुछ ऐसा ही कारण है। मलेशिया चाहता है कि दक्षिण कोरिया के जरिए अमेरिका के साथ उसके संबंध बेहतर हो जाएं। अगर मलेशिया सीधे तौर पर अमेरिका से नजदीकी बढ़ाता है तो इससे चीन नाराज हो सकता है। मलेशिया नहीं चाहता है कि चीन उसके प्रति शत्रुता वाला रवैया अपनाए। इसे भी दक्षिण कोरिया से विमान खरीदने के पीछे एक कारण माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.