सूडान में बढ़ रही सेना और पैरामिलिट्री की जंग, पाकिस्तानी दूतावास पर हमला, बताया वियना कन्वेंशन का उल्लंघन

Updated on 20-04-2023 08:09 PM
इस्लामाबाद/खार्तूम : सूडान की राजधानी खार्तूम में बुधवार को पाकिस्तान के दूतावास पर हमला हुआ। सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच पांच दिनों से जारी लड़ाई के खत्म होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। एक बयान में दूतावास ने कहा, 'आज सूडानी सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच झड़प में पाकिस्तान के दूतावास को तीन गोलियां लगीं। इससे दूतावास की इमारत को नुकसान हुआ।' बयान में उल्लेख किया गया है कि यह घटना वियना कन्वेंशन का घोर उल्लंघन है क्योंकि स्थानीय सरकार राजनयिक मिशनों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।

जियो न्यूज के अनुसार बयान में कहा गया है, 'हम दोनों पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे संयम बरतें। साथ ही सूडान सरकार से पाकिस्तान के दूतावास की सुरक्षा के लिए तुरंत सुरक्षाकर्मी तैनात करने का अनुरोध करते हैं। भारत की तरह पाकिस्तानी दूतावास ने भी अपने नागरिकों को घर पर रहने और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण अनावश्यक बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। खार्तूम में करीब एक हजार पाकिस्तानी हैं।

अब तक 270 लोगों की मौत

सूडान में हिंसा और झड़प के चलते हजारों लोग खार्तूम से भाग गए हैं। दोनों पक्ष मंगलवार शाम को 24 घंटे के सीजफायर के लिए सहमत हुए लेकिन इसका पालन नहीं किया। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी की मानें तो हिंसा में अब तक 270 लोगों की मौत हो चुकी है। आने वाले समय में यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि बड़ी संख्या में शव सड़कों पर पड़े हैं और कई क्षेत्रों तक पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है।

विदेशी राजनयिकों पर हमले

सूडान से विदेशी राजनयिकों पर हमले की भी खबरें आ रही हैं। इससे पहले यूरोपीय संघ के राजदूत के आवास पर हमला हुआ और अमेरिकी दूतावास के काफिले को भी निशाना बनाया गया। सुरक्षाबल आम नागरिकों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा कि यूएन को 'सहायता कर्मियों के खिलाफ हमलों और यौन हिंसा की रिपोर्ट' मिली है। सरकारें अपने नागरिकों को बाहर निकालने की योजना बनाने में लगी हैं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र के कई कर्मचारी भी शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.