रूस में इस साल नहीं होगी विक्ट्री डे परेड, टैंक की कमी के कारण पुतिन नहीं मनाएंगे जश्न, कार्यक्रम रद्द

Updated on 13-04-2023 07:44 PM
मॉस्को: रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच खबर आ रही है कि पुतिन हर साल होने वाली विक्ट्री डे परेड को रद्द कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से इसके पीछे का कारण टैंक की कमी बताया है। द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी पर रूस की जीत का जश्न मानाने के लिए हर साल 9 मई को पूरे देश में मिलिट्री परेड आयोजित होती हैं। यह परेड भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की तरह होती है, जिसमें हथियारों का प्रदर्शन किया जाता है। रूस इस परेड के जरिए अपने दुश्मनों को ताकत दिखाता है।

हालांकि इस साल रूस परेड को रद्द कर सकता है। दरअसल यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण रूस का सैन्य शस्त्रागार प्रभावित हुआ है। इस बात की अफवाह है कि युद्ध की वजह से रूस में टैंक की कमी हो गई है। इसी कारण इस साल परेड का आयोजन नहीं किया जाएगा। यूक्रेन की सीमा के करीब कुर्स्क और बेलगॉरॉड दोनों क्षेत्रों में गवर्नर ने अपने झंडा फहराने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है। रूस की मीडिया आरबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है।

क्रीमिया में रद्द की गई परेड

रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को घोषणा की गई कि रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों के चलते परेड को फिर से रद्द कर दिया है। क्रीमिया के प्रमुख सेर्गेई अक्स्योनोव ने कहा कि मजदूर दिवस और विजय दिवस दोनों ही परेड को रद्द किया जाएगा। उन्होंने लिखा, 'क्रीमिया गणराज्य के अधिकारियों ने 1 मई यानी मजदूर दिवस और 9 मई विजय दिवस पर सैन्य परेड आयोजित न करने का निर्णय लिया है। सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है।'

कैसी होती है विक्ट्री डे परेड

बाकी जगहों पर परेड रद्द करने के फैसले के कारण माना जा रहा है कि मॉस्को में होने वाली मुख्य परेड भी रद्द होगी। इस परेड में खास तौर पर टैंक, न्यूक्लियर मिसाइल और अन्य हथियार दिखाए जाते हैं। अगर यह परेड रद्द होती है तो ये हैरानी वाली बात होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि रूस को इस समय देश को एकजुट करने और समर्थन की जरूरत है। इसके अलावा अब यूक्रेन ने कहा है कि वह रूस से क्रीमिया को भी वापस ले लेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.