यूक्रेन युद्ध और चीन का खतरा, दुनिया में अब तक के सर्वोच्‍च शिखर पर सैन्‍य खर्च, भारत कहां खड़ा?

Updated on 24-04-2023 07:11 PM
कीव: दुनिया में साल 2022 में सैन्‍य खर्च अपने सर्वोच्‍च शिखर पर पहुंच गया है। स्‍टॉकहोम की संस्‍था सिप्री की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रूस के यूक्रेन पर हमले ने पूरे यूरोप में सेना पर खर्च को बहुत ज्‍यादा बढ़ा दिया है। सिप्री ने बताया कि साल 2022 में दुनिया में 2.24 ट्रिलियन डॉलर सेना पर खर्च किया गया जो अब तक का रेकॉर्ड है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह लगातार आठवां साल है जब पूरी दुनिया में सैन्‍य खर्च बढ़ा है। यूरोप में तो यह 13 प्रतिशत तक बढ़ गया जो कम से कम 30 साल में सबसे ज्‍यादा तेजी है। वहीं चीन के साथ तनाव के बीच भारत ने भी अभी अपने सैन्‍य खर्च में साल 2022 में 6 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

सिप्री ने कहा कि ये खर्च में जो बढ़ोत्‍तरी आई है, वह रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से है लेकिन रूसी खतरे को देखते हुए दुनिया के अन्‍य देशों ने भी अपने सैन्‍य खर्च को बढ़ा दिया है। सिप्री के वरिष्‍ठ शोधकर्ता नान तिआन ने कहा, 'दुनियाभर में हाल के दिनों में सैन्‍य खर्च लगातार बढ़ना इस बात का संकेत है कि हम लगातार एक असुरक्षित विश्‍व में जी रहे हैं। दुनिया के देश अपने सैन्‍य खर्च को बढ़ा रहे हैं ताकि लगातार खराब हो रहे सैन्‍य माहौल का जवाब दिया जा सके और इन देशों का मानना है कि यह निकट भविष्‍य में सुधरने नहीं जा रहा है।'

फिनलैंड ने सैन्‍य खर्च को 36 फीसदी तक बढ़ाया


रूस ने साल 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्‍जा कर लिया था और फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। यह युद्ध अभी भी जारी है। रूस के इस कदम से उसके पड़ोसी देश या सोवियत संघ का हिस्‍सा रह चुके देश टेंशन में आ गए हैं। फिनलैंड ने तो अपने सैन्‍य खर्च को 36 फीसदी तक बढ़ा दिया है। वहीं लिथुआनिया ने अपने सैन्‍य खर्च को 27 प्रतिशत बढ़ाया है। इस साल अप्रैल महीने में ही फिनलैंड नाटो का 31वां सदस्‍य देश बना है जिसकी 1,340 किमी सीमा रूस से लगती है।

स्‍वीडन ने करीब 200 साल तक किसी भी सैन्‍य गठबंधन से दूरी बनाए रखी लेकिन अब वह नाटो में शामिल होना चाहता है। सिप्री के शोधकर्ताओं ने कहा कि यूक्रेन युद्ध को लेकर भले ही खर्च बढ़ा हो लेकिन इसकी शुरुआत साल 2014 से ही हो गई थी। रूस के क्रीमिया पर हमले के बाद यूरोप के पूर्वी ब्‍लॉक के कई देशों ने अपने सैन्‍य खर्च को दोगुना कर दिया है। वहीं यूक्रेन में सेना पर खर्च 6 गुना बढ़कर 44 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। यह यूक्रेन की कुल जीडीपी का 34 प्रतिशत है।

चीन के खिलाफ खड़े हुए भारत और जापान


अमेरिका अभी भी दुनिया में सबसे ज्‍यादा सेना पर खर्च करने वाला देश है। अमेरिका का रक्षा बजट साल 2022 में 877 अरब डॉलर रहा जो दुनिया में होने वाले कुल सैन्‍य खर्च का 39 प्रतिशत है। अमेरिका ने साल 2022 में करीब 20 अरब डॉलर की सैन्‍य मदद यूक्रेन को दी है। चीन दूसरा सबसे ज्‍यादा खर्च करने वाला देश है। चीन का सैन्‍य बजट 292 अरब डॉलर रहा जो साल 2021 के मुकाबले 4.2 प्रतिशत ज्‍यादा रहा।

चीन ने लगातार 28वें साल अपने सैन्‍य बजट को बढ़ाया है। चीन के दादागिरी का सामना कर रहे भारत का रक्षा बजट अब 81.4 अरब डॉलर पहुंच गया है जो पिछले साल के मुकाबले 5.9 प्रतिशत ज्‍यादा है। वहीं जापान ने भी चीन और उत्‍तर कोरिया से निपटने के लिए अपने रक्षा बजट को 46 अरब डॉलर तक कर दिया है। साल 1960 के बाद यह जापान का सबसे ज्‍यादा रक्षा बजट है। रक्षा खर्च के मामले में सऊदी अरब पांचवें नंबर पर है जो करीब 75 अरब डॉलर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.