पॉर्न स्टार को पैसे देकर बुरे फंसे ट्रंप, पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति पर लगे आपराधिक आरोप, अब जाएंगे जेल?

Updated on 31-03-2023 06:16 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। न्यूयॉर्क ग्रैंड ज्यूरी ने गुरुवार को ट्रंप को उनके 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक पॉर्न स्टार को गुपचुप तरीके से पैसे देने के लिए दोषी ठहराया है। इसी के साथ ट्रंप आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं। सीएनएन के अनुसार, ट्रंप मंगलवार को कोर्ट में पेश हो सकते हैं। ट्रंप के खिलाफ यह फैसला तब आया है जब वह अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।

न्यूयॉर्क ग्रैंड जूरी ने ट्रंप को स्ट्रॉर्मी डेनियल्स नामक पॉर्न स्टार को गुपचुप तरीके से पैसे देने के लिए दोषी ठहराया है। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक चौंकाने वाले खुलासे को दबाने के लिए भीतर ही भीतर एक गहन बातचीत हुई। यह खुलासा ट्रंप और डेनियल के रिश्ते को लेकर था। दावा किया गया कि ट्रंप और पॉर्न स्टार, जिनका असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है, साल 2006 में रिलेशनशिप में थे। इससे एक साल पहले 2005 में ट्रंप की शादी उनकी वर्तमान पत्नी मेलानिया ट्रंप से हुई थी।

कोहेन ने स्वीकार किया अपराध

कैंपेन के आखिर में, ट्रंप के वकील माइकल कोहेन ने डेनियल को यह बात छिपाने के बदले 1,30,000 डॉलर का भुगतान किया था। अमेरिकी मीडिया ने इस खबर को उजागर किया जिसके बाद कोहेन ने सरकारी वकीलों के साथ सहयोग किया। साल 2018 में उन्होंने टैक्स और बैंक धोखाधड़ी सहित संघीय अभियान वित्तपोषण कानूनों के उल्लंघन का अपराध स्वीकार कर लिया। कोहेन ने गवाही दी कि ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ने डेनियल को भुगतान के लिए कोहेन को पैसे दिए थे।

ट्रंप को सता रहा गिरफ्तारी का डर

ट्रंप ने पूरे मामले में खुद को दोषमुक्त करार दिया है। उन्होंने जांच पर सवाल उठाए हैं और इस मुकदमे को 'राजनीतिक उत्पीड़न' करार दिया है। वर्तमान में ट्रंप 2024 के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अपने समर्थकों से विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा था। पहले भी ट्रंप अपने समर्थकों का इस्तेमाल चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने के लिए कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.