अमेरिका के टेनेसी में स्कूल में जबरदस्त फायरिंग, तीन बच्चों समेत 5 की मौत, हमलावर ढेर
Updated on
28-03-2023 07:37 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राज्य टेनेसी के नैशविले में एक प्राइवेट क्रिश्चियन स्कूल में जबरदस्त गोलीबारी हुई है। इस घटना में तीन बच्चों समेत 5 की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। एक संदिग्ध हमलावर के भी मौत की सूचना है। वेंडरबिल्ट के मोनरो कैरेल जूनियर चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के प्रवक्ता जॉन हाउजर ने बताया है कि तीन बच्चों को अस्पताल पहुंचने के बाद मृत घोषित कर दिया गया है। हमले का शिकार हुए स्कूल का नाम वाचा स्कूल बताया जा रहा है। घटनास्थल पर भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है। मेट्रोपॉलिटन नैशविले पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि संदिग्ध हमलावर मर चुका है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसकी मौत का कारण क्या है। पुलिस ने भी यह नहीं बताया है कि हमलावर पुलिस की गोली से मरा या उसने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने हमलावर के मौत की पुष्टि की
नैशविले फायर डिपार्टमेंट ने ट्विटर पर कहा कि उनकी कई टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने कई लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि इस हमले में किसी की मौत हुई है या कितने लोग घायल हैं। पुलिस ने कहा कि बर्टन हिल्स पर वाचा प्रेस्बिटेरियन चर्च के वाचा स्कूल पर गोलीबारी की घटना हुई है। हमलावर को पुलिस ने रोकने की कोशिश की और वह मर चुका है।
नर्सरी से 6वीं तक की होती है पढ़ाई
स्कूल की वेबसाइट के अनुसार, वाचा स्कूल की स्थापना वाचा प्रेस्बिटेरियन चर्च ने 2001 में की थी। इसमें करीब 200 छात्र पढ़ते हैं। स्थानीय WTVF-TV ने बताया कि स्कूल में प्रीस्कूल से कक्षा 6 तक की पढ़ाई होती है। यहां अमेरिकी स्कूल में लगातार बढ़ती गोरीबारी की घटनाओं को देखते हुए 2022 में एक एक्टिव शूटर प्रोग्राम भी आयोजित किया गया था। इस दौरान ऐसी घटना के दौरान बचने के गुर सिखाए गए थे।
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…