चीन से खतरा, इंडो-पैसिफिक में गश्त के लिए स्थायी तौर पर युद्धपोत तैनात करेगा ब्रिटेन
Updated on
18-04-2023 07:18 PM
लंदन: ब्रिटिश सरकार इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थायी तौर पर एक युद्धपोत को तैनात करने की तैयारी कर रही है। इसे मुख्य रूप से चीन की हरकतों पर नजर रखने के लिए तैनात किया जाएगा। यह युद्धपोत अपनी तैनाती के दौरान पूरे इंडो-पैसिफिक की गश्त करेगा। अभी तक ब्रिटिश नौसेना के युद्धपोत मिशन के आधार पर ही इस क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। वर्तमान में एशिया में ब्रिटेन के दो मिलिट्री बेस हैं, हालांकि इनमें से किसी पर भी स्थायी तौर पर युद्धपोत की तैनाती नहीं की गई है।
टाइप-31 फ्रिगेट तैनात करेगा ब्रिटेन
रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश सरकार का मानना है कि पूरी दुनिया की निगाह एशिया पर है। एक ब्रिटिश अधिकारी ने बताया कि चीन को ताइवान पर हमला करने जैसा कुछ कदम उठाने से रोकने के लिए हमें इंडो पैसिफिक क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन कम से कम एक टाइप-31 फ्रिगेट तैनात करने की योजना बना रहा है। पिछले पांच दशकों में ब्रिटेन ने कभी भी एशियाई क्षेत्र में स्थायी तौर पर किसी युद्धपोत को तैनात नहीं किया है।
जापान ने नाटो की भागीदारी का किया स्वागत
जापान ने इंडो-पैसिफिक मामलों में नाटो की बढ़ती भागीदारी का स्वागत किया है। जापान ने कहा कि इंडो-पैसिफिक पूरी दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में नाटो को भी इस इलाके पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। हालांकि, जापानी नेताओं और पूर्व के प्रधानमंत्रियों ने पिछले साल तक नाटो शिखर सम्मेलन और मंत्रिस्तरीय बैठकों में भाग नहीं लिया था। अप्रैल 2023 में, जापानी विदेश मंत्री ने पहली बार एक नाटो मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया और अपने स्थायी राजनयिक मिशन को स्थापित किया।
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…