यह कोई मामूली खरगोश नहीं, पुलिसवाला है... रोज जाता है थाने, मिली है बड़ी जिम्मेदारी

Updated on 08-04-2023 07:03 PM
वॉशिंगटन : पर्सी (Percy) नाम का एक खरगोश इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा में है। यह कोई मामूली पालतू खरगोश नहीं है। उसके पास कैलिफोर्निया में युबा सिटी पुलिस डिपार्टमेंट में एक अनोखी जॉब है। वेलनेस ऑफिसर (Wellness Officer) के रूप, पर्सी उन अधिकारियों और कर्मचारियों के तनाव को कम करने में बड़ी भूमिका निभाता है जो रोज मुश्किल परिस्थितियों से जूझते हैं। पर्सी उन्हें काम से कुछ देर का ब्रेक लेने और माहौल को हल्का बनाने में मदद करता है।

एक खरगोश को वेलनेस ऑफिसर बनाने का आइडिया एक मजाक के रूप में आया था। लेकिन अब यह डिपार्टमेंट के लिए एक लोकप्रिय और फायदेमंद कदम बन गया है। Wis News 10 की रिपोर्ट के अनुसार लेफ्टिनेंट मिशेल ब्राजील ने कहा, 'उसे पकड़ना, प्यार करना और कुछ मिनटों के लिए काम से हटना बेहद महत्वपूर्ण है। पर्सी पहली बार अधिकारी एशले कार्सन को मिला था। उन्होंने उसे पुकारा तो वह दौड़ता हुआ उनके पास आ गया और अपने पीछे के दोनों पैरों पर खड़ा हो गया।

रोज जाता है ऑफिस

महिला पुलिस अधिकारी पर्सी को एनिमल शेल्टर लेकर गई। कार्सन ने कहा, 'मैंने उसे आवाज दी। वह दौड़ता हुआ मेरे पास आया और अपने पिछले पैरों पर खड़ा हो गया। मैंने उसे उठा लिया।' कई हफ्ते बीत गए लेकिन पर्सी को लेकर कोई परिवार नहीं आया। आखिरकार डिपार्टमेंट के एक अधिकारी चेल्सी मैकक्रीडी ने उसे अपनाने का फैसला किया। पर्सी के पास अब एक घर और ऑफिस है और वह हर रोज काम पर जाता है।

पर्सी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पर्सी को प्यार से 'ऑफिसर हॉप्स' कहा जाता है और वह डिपार्टमेंट के वेलनेस प्रोग्राम का एक अहम हिस्सा बन गया है। एक वेलनेस ऑफिसर के रूप में पर्सी को अधिकारियों के तनाव को कम करने में मदद का काम सौंपा गया है। नियुक्ति के बाद से पर्सी अधिकारियों के लिए एक 'टेंशन दूर करने का उपकरण' बन गया है और इस मामले में वह अपना काम बड़ी मेहनत से करता है। पर्सी की नियुक्ति अधिकारियों की भलाई के लिए डिपार्टमेंट की प्रतिबद्धता को दिखाती है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर जानवरों के साकारात्मक प्रभाव को उजागर करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.