दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी यूरेनस की ऐसी तस्वीर, जेम्स वेब का एक और कमाल, मस्क भी बोल उठे- Wow!

Updated on 07-04-2023 06:40 PM
वॉशिंगटन : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के सबसे शक्तिशाली स्पेस टेलिस्कोप जेम्स वेब ने एक और कमाल कर दिखाया है। जेम्स वेब ने यूरेनस की एक अद्भुत तस्वीर खींची है जिसमें बर्फ के विशालकाय रिंग सिस्टम, ग्रह के चमकीले चंद्रमा और इसके गतिशील वातावरण को बड़े विस्तार से देखा जा सकता है। जेम्स वेब ने यह तस्वीर 6 फरवरी को खींची थी। इससे पहले JWST ने सौर मंडल के एक अन्य बर्फीले ग्रह नेप्च्यून की भी इसी तरह की अद्भुत फोटो कैप्चर की थी। स्पेस में दिलचस्पी रखने वाले अमेरिकी अरबपति बिजनसमैन एलन मस्क ने भी इस तस्वीर की तारीफ की है।

यूरेनस की नई तस्वीर प्लैनेट के 13 ज्ञात छल्लों में से 11 को दिखाती है जिनमें से कुछ इतने ज्यादा चमकीले हैं कि वे काफी हद तक एक-दूसरे के साथ मिल जाते हैं। खगोलविद इस तथ्य से हैरान हैं कि JWST का नियर इन्फ्रारेड कैमरा (NIRCam) उपकरण इतना संवेदनशील है कि उसने यूरेनस के धूल भरे छल्लों में से दो को कैप्चर कर लिया। अभी तक इन धुंधले छल्लों को सिर्फ दो अन्य खगोलीय आंखों से देखा गया है। पहला Voyager 2 स्पेसक्राफ्ट ने, जो 1986 में यूरेनस से गुजरा था और दूसरा हाल ही में केक ऑब्जर्वेटरी के एडवांस्ड एडेप्टिव ऑप्टिक्स ने।

जेम्स वेब की तस्वीर बदलती दुनिया का प्रतीक

1986 में जब Voyager 2 ने उड़ान भरने के दौरान यूरेनस की तस्वीर ली थी तो उसे यह विशालकाय ग्रह नीली कांच की गोली जैसा दिखाई दिया था। लेकिन JWST की यह नई तस्वीर बिल्कुल विपरीत है। यह तस्वीर एक गतिशील और बदलती दुनिया की प्रतीक है। JWST तस्वीर को दो फिल्टर्स के डेटा को मिलाकर बनाया गया था जिन्हें क्रमशः नीले रंग और नारंगी हाइलाइट्स के रूप में देखा जा सकता है।

यूरेनस पर एक साल 84 वर्षों के बराबर

फोटो की तारीफ करते हुए स्पेसएक्स के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर पर इसे 'यूरेनस की अब तक की सबसे बेहतरीन तस्वीर' करार दिया। सौर मंडल में यूरेनस की एक अनोखी कक्षा है। JWST ने यूरेनस के 27 ज्ञात चंद्रमाओं में से छह को कैप्चर करने में कामयाबी हासिल की। ये चंद्रमाओं में सबसे चमकीले हैं। पृथ्वी से अत्यधिक दूर होने के कारण यूरेनस को लेकर बेहद कम जानकारी उपलब्ध है। रहस्यों से भरा यह ग्रह 84 साल में सूर्य का एक चक्कर पूरा कर पाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.