चीनी विमानों का खतरा, भारतीय तेजस के 'तेज' का कायल हुआ यह अफ्रीकी देश, खरीद की तैयारी

Updated on 12-04-2023 08:33 PM
गैब्रोन: चीन में बने फाइटर जेट से चौतरफा घिरा अफ्रीकी देश बोत्‍सवाना अब भारत में बने तेजस फाइटर जेट का मुरीद हो गया है। बोत्‍सवाना की सेना ने भारत की सरकार कंपनी हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड के साथ बातचीत शुरू की है। एचएएल ही तेजस फाइटर जेट को बनाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोत्‍सवाना की सेना कई तेजस फाइटर जेट खरीदना चाहती है। बोत्‍सवाना अगर भारत के साथ तेजस फाइटर जेट की डील करता है तो यह पीएम मोदी के हथियारों के निर्यात करने की दिशा में बड़ा कदम होगा।

अफ्रीकन इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक बोत्‍सवाना की सेना ने कई बार भारत के तेजस फाइटर जेट में अपनी रुचि दिखाई है। साल 2013 से ही बोत्‍सवाना की सेना अपने पुराने पड़ चुके फाइटर जेट को बदलना चाहती है। अभी बोत्‍सवाना कनाडा के CF-5A फाइटर जेट का इस्‍तेमाल करती है जिसे उसने साल 1996 में कनाडा से खरीदा था। बोत्‍सवाना को अपने पड़ोसी देशों से खतरा बढ़ता जा रहा है और इसी वजह से वह अपने विमानों को बदलना चाहती है।

बोत्‍सवाना के पड़ोसियों के पास चीनी फाइटर जेट


बोत्‍सवाना का पड़ोसी देश जांबिया मिग-21 के अत्‍याधुनिक संस्‍करण का इस्‍तेमाल कर रही है। वहीं नामिबिया ने चीन से 12 चेंगदू F-7NM विमान खरीदे हैं जो रूस के मिग-21 की नकल है। चीन ने इसमें काफी सुधार किया है। यही जिंब्‍बावे ने भी साल 2004 में चीन को FC-1 फाइटर जेट के लिए ऑर्डर दिया था। बोत्‍सवाना ने बार-बार आरोप लगाया है कि पड़ोसी देशों की वायुसेना उसके हवाई क्षेत्र का उल्‍लंघन करती है। इससे पहले साल 1990 में दक्षिण अफ्रीका के लड़ाकू हेलिकॉप्‍टरों ने बोत्‍सवाना के मिलिट्री बेस पर हमला किया था।
बोत्‍सवाना की दुश्‍मनी मुख्‍य रूप से दक्षिण अफ्रीका और जिंब्‍बावे से है। बोत्‍सवाना ने दक्षिण अफ्रीका से लगती सीमा के पास ही अपने फाइटर जेट को तैनात कर रखा है जो केवल दिन में ही बढ़‍िया लड़ सकते हैं। बोत्‍सवाना की वायुसेना की शुरुआत 1977 में हुई थी। उस समय देश में घरेलू हालात खराब हो गए थे और अस्थिरता बढ़ गई थी। बीडीएफ ने पहले अपने पुराने विमानों को अपग्रेड करने की योजना बनाई थी लेकिन अब उसने तेजस पर बातचीत शुरू कर दी है।

बोत्‍सवाना पहले लेना चाहता था एफ-16 जेट


बोत्‍सवाना ने इससे पहले दक्षिण कोरिया के एफए-50 विमानों को खरीदने की इच्‍छा जताई थी लेकिन बाद में उसने अपने प्‍लान को बदल दिया। इसके अलावा बोत्‍सवाना की सेना ने अमेरिका के इस्‍तेमाल किए गए एफ-16 विमानों को खरीदने का इरादा जताया था लेकिन अमेरिकी कंपनी ने इसकी मंजूरी नहीं दी थी। बोत्‍सवाना ने स्‍वीडन से साब फाइटर जेट को खरीदने के लिए बातचीत शुरू की लेकिन दाम ज्‍यादा होने की वजह से उसे पीछे हटना पड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.