कमला हैरिस के लिए काम करती थी जज की बेटी... बौखलाए ट्रंप ने जिला अटॉर्नी के बीवी-बच्चों पर क्या-क्या कहा?

Updated on 05-04-2023 06:40 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मंगलवार को न्यूयॉर्क की अदालत में ज्यूरी ने 34 आरोप लगाए। कोर्ट में खुद को 'निर्दोष' ठहराने के बाद फ्लोरिडा लौटे ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग पर निशाना साधते हुए कहा, 'असली अपराधी जिला अटॉर्नी हैं क्योंकि अवैध तरीके से सूचना लीक की थी।' ट्रंप ने कहा कि प्रेस को सूचना लीक होने के लिए उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए या कम से कम उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने एल्विन ब्रैग की पत्नी के एक ट्वीट की भी निंदा की जिसमें उन्होंने लिखा था कि आरोप ट्रंप पर 'लगाम' लगाएंगे। ट्रंप ने दावा किया कि 'इसके बाद से उनका ट्विटर अकाउंट बंद है।' समर्थकों की भीड़ के सामने ट्रंप बस इतने पर नहीं रुके। उन्होंने जज के परिवार पर हमला बोलते हुए कहा, 'मेरे पास ट्रंप से नफरत करने वाले एक जज हैं जिनका परिवार भी ट्रंप से नफरत करता है, जिनकी बेटी कमला हैरिस के लिए काम करती थी।'

'पहले बहुत दयालु था यह शहर'

न्यूयॉर्क में लगाए गए आरोपों पर ट्रंप ने कहा, 'हम एक ऐसे शहर में हैं जो चार से पांच साल पहले बहुत दयालु था।' उन्होंने कहा कि वे हमें वोटों में नहीं हरा सकते, इसलिए वे कानून के जरिए हमें हराने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले दिन में, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'लोअर मैनहट्टन, कोर्टहाउस की ओर बढ़ रहा हूं। यह कितना वास्तविक लग रहा है। वे मुझे गिरफ्तार करने जा रहे हैं। विश्वास नहीं हो रहा अमेरिका में ऐसा हो रहा है।'

वाइट हाउस ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में हो रहे घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि यह कानूनी मामला है। फ्लोरिडा में आरोपों के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में ट्रंप ने कहा कि दुनिया पहले ही हम पर हंस रही है। हमारा देश नरक में जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा अपराध सिर्फ इतना है कि मैं बिना डरे हमारे देश को बर्बाद करने वालों से लड़ रहा हूं। ट्रंप अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने दावेदारी पेश कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.