दुश्मन के इलाके तक ले जाएंगे लड़ाई... खर्च निकालना मुश्किल और भारत को जंग की गीदड़ भभकी दे रही पाकिस्तान सेना

Updated on 26-04-2023 06:43 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के डीजी मेजर जनरल अहमद शरीफ ने मंगलवार को अपनी पहली प्रेस कान्फ्रेंस की। इस मौके का इस्तेमाल उन्होंने भारत को गीदड़ भभकी देने के लिए किया। प्रेस कान्फ्रेंस में अहमद शरीफ ने कहा कि 'अगर भारत ने कोई दुस्साहस करने की कोशिश की तो पाकिस्तानी सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।' पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान सेना के मीडिया मामलों की शाखा के प्रमुख बनने के बाद से यह मेजर जनरल अहमद शरीफ की पहली प्रेस कान्फ्रेंस है।

अहमद शरीफ ने कहा, 'अगर किसी गलतफहमी के चलते भारत पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश करता है तो हम उसका करारा जवाब देंगे। इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए।' नए डीजी यहीं तक नहीं रुके। वह बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो हम इस लड़ाई को दुश्मन के इलाके तक भी ले जा सकते हैं।' उन्होंने भारत पर पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार के बेबुनियाद आरोप लगाए। नए डीजी आईएसपीआर ने मुल्क के सुरक्षा हालात पर भी बात की।

'पाकिस्तान में एक भी 'नो-गो एरिया' नहीं'

उन्होंने कहा कि सेना के प्रयासों के कारण ही देश में कोई 'नो-गो एरिया' नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ 8,000 अभियान चलाए हैं। अहमद शरीफ ने कहा कि जनवरी 2023 में पेशावर मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले का अपराधी अफगानिस्तान से था। वहीं कराची पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले लक्की मरवत और दक्षिण वजीरिस्तान के रहने वाले थे। आतंकी घटनाओं में हालिया वृद्धि के लिए उन्होंने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच विद्रोहियों के बीच संबंधों को जिम्मेदार ठहराया।

अपने खर्च घटाने को मजबूर सेना

सवाल-जवाब के दौरान अहमद शरीफ ने कहा, 'पाकिस्तान सेना नेशनल आर्मी है और हमारे लिए सभी राजनेता और सभी पार्टियां सम्मानित हैं।' उन्होंने कहा कि 'सेना किसी एक विचारधारा या पार्टी के पास नहीं जाएगी'। डीजी आईएसपीआर ने कहा कि सेना ने मौजूदा आर्थिक हालातों को देखते हुए अपने ऑपरेशन और खासकर नॉन ऑपरेशनल खर्चों की विस्तृत समीक्षा के बाद फैसला किया है कि अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए हर तरह के खर्च कम किए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.