देश नरक में जा रहा, दुनिया हम पर हंस रही... कोर्ट से घर पहुंचे ट्रंप का पहला भाषण, जज को भी नहीं छोड़ा

Updated on 05-04-2023 06:44 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में अदालत की सुनवाई में अपने ऊपर लगे आपराधिक आरोपों को अस्वीकार कर दिया। ज्यूरी की ओर से 34 मामलों में आरोपित होने के बाद ट्रंप ने अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में कहा, 'मैंने इकलौता अपराध यह किया है कि मैं हमारे देश को उन लोगों से बेखौफ होकर बचा रहा हूं जो इसे तबाह करना चाहते हैं।' ट्रंप ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को 'एक और पक्षपातपूर्ण हमला' करार दिया है। ट्रंप ने इस भाषण में उनके खिलाफ दो बार चलाए गए महाभियोग से लेकर संवेदनशील सरकारी दस्तावेजों को बरामद करने के लिए 2022 के एफबीआई छापों का जिक्र किया।

पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 2016 में गुपचुप तरीके से पैसे देने के एक मामले में ट्रंप पर पिछले हफ्ते मैनहट्टन ग्रैंड ज्यूरी ने अभियोग लगाया था। खबर है कि कोर्ट में ज्यूरी ने ट्रंप पर 34 आरोप लगाए। विशिष्ट आरोपों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। ट्रंप ने कहा कि वह निर्दोष हैं। न्यूयॉर्क की अदालत से निकलकर ट्रंप वापस अपने फ्लोरिडा स्थित घर गोल्फ क्लब मार-ए-लागो पहुंचे। न्यूयॉर्क की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की। हालांकि मीडिया लगातार उनका पीछा कर रहा था। ट्रंप ने मार-ए-लागो के बॉलरूम से अपने समर्थकों को संबोधित किया।

'हमारा देश नरक में जा रहा'

समर्थकों के शोर के बीच ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, 'हमारा देश नरक में जा रहा है।' उन्होंने कहा कि दुनिया पहले से ही कई कारणों से हम पर हंस रही है। ट्रंप ने अज्ञात विश्लेषकों का हवाला दिया जो कह रहे हैं कि उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं है। ट्रंप ने भीड़ से कहा, 'हर कानूनी विश्लेषक कह रहा है कि यह कोई मामला ही नहीं है।' पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्रैग के बारे में कहा, 'असली अपराधी डिस्ट्रिक्ट अटार्नी हैं क्योंकि उन्होंने अवैध रूप से सूचना लीक की।'

जज के परिवार पर ट्रंप का निशाना

बीबीसी की खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि प्रेस को सूचना लीक होने के लिए डिस्ट्रिक्ट अटार्नी के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए या कम से कम उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए। उन्होंने ब्रैग की पत्नी के एक ट्वीट की निंदा की जो उन्होंने ट्रंप के खिलाफ किया था। इस दौरान ट्रंप ने जज के परिवार पर भी जमकर निशाना साधा। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने अपने मामले की सुनवाई कर रहे जज की आलोचना की है। इसी के साथ ट्रंप का भाषण खत्म हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.