दो साल तक रहे कोरोना के लक्षण, कचरे जैसा लगता था खाना, ठीक हुई तो कॉफी सूंघकर रोने लगी महिला

Updated on 08-04-2023 07:07 PM
वॉशिंगटन : कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया देख चुकी है। वायरस से संक्रमित होने के बाद कुछ लोगों को लंबे समय तक इसके लक्षणों से जूझना पड़ा। कोविड-19 का एक बेहद आम लक्षण स्वाद या गंध में कमी है। अमेरिका में जेनिफर हेंडरसन नाम की एक 54 साल की महिला जनवरी 2021 में बीमारी की चपेट में आने के बाद से इस लक्षण से पीड़ित थी। उसके बाकी लक्षण जैसे सिरदर्द और थकान एक हफ्ते के बाद गायब हो गए लेकिन लंबे समय तक उसे न ही खाने का स्वाद आया और न कोई गंध आई। यह एक भयावह अनुभव था क्योंकि बगीचे में लगे उनके फूलों की पसंदीदा महक अब गायब हो चुकी थी और उनका पसंदीदा खाना बेस्वाद हो गया था।

महिला ने क्लीवलैंड क्लिनिक को बताया कि ज्यादातर खाने का स्वाद कचरे की तरह लगता था और मुझे कोई भी गंध नहीं आ रही थी। एनबीटी न्यूज से बात करते हुए महिला ने कहा, 'लहसुन और केले का स्वाद गैसोलीन और धातु की तरह लगता था। रैंच ड्रेसिंग और पीनट बटर का स्वाद कैमिकल की तरह हो गया था। चिकन का स्वाद सड़े हुए मांस जैसा था।' महिला ने एक्यूपंक्चर और स्मेल ट्रेनिंग जैसे कई उपाय किए लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली।

ऑनलाइन मिला 'नया' इलाज

आखिरकार हेंडरसन को एक ऑनलाइन सपोर्ट ग्रुप के माध्यम से एक एक्सपेरिमेंटल ट्रीटमेंट की खोज की। इस इलाज को Stellate Ganglion Block (SGB) के रूप में जाना जाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल दर्द और PTSD के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें गर्दन के दोनों ओर नसों में अस्थायी एनेस्थेटिक का इंजेक्शन लगाना शामिल होता है। दिसंबर में हेंडरसन को पहला एसजीबी इंजेक्शन लगा था और इससे उनकी गंध आने की क्षमता में नाटकीय सुधार हुआ था।

'अब तक की सबसे अच्छी स्मेल'

अब उनका एक वीडियो सोशल मीडया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इस टिकटॉक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं जिसमें उन्हें कॉफी की महक लेते हुए देखा जा सकता है। दो साल बाद सामान्य रूप से कॉफी सूंघने में सक्षम होने के बाद जेनिफर भावुक हो गईं, उनकी आंखें छलक उठीं और वह फूट-फूटकर रोने लगीं। जेनिफर ने एनबीसी न्यूज से कहा, 'यह अब तक की सबसे अच्छी गंध थी। मैं किसी बच्चे की तरह रो पड़ी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.