पाकिस्‍तान के हालात से घबराया स्‍वीडन, इस्‍लामाबाद में खतरे का हवाला देकर दूतावास किया बंद

Updated on 12-04-2023 08:23 PM
स्‍टॉकहोम: स्‍वीडन की सरकार ने पाकिस्‍तान में अपना दूतावास बंद कर दिया है। यह फैसला पाकिस्‍तान की मुश्किलों को बढ़ाने वाला है। स्‍वीडन ने देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। उसने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। विशेषज्ञों की मानें तो इस फैसले का सीधा असर पाकिस्‍तान के व्यापार, शिक्षा, सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान और साथ ही देश की छवि पर पड़ेगा। पहले ही आर्थिक संकट में घिरे पाकिस्‍तान के लिए स्‍वीडिश सरकार का यह फैसला मुसीबतों को बढ़ाने वाला है। इस फैसले पर अभी पाकिस्‍तान सरकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
क्‍या है स्‍वीडिश सरकार का आदेश
जो आदेश स्‍वीडन की तरफ से जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि राष्‍ट्रीय राजधानी इस्‍लामाबाद में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए दूतावास को आंगुतकों के लिए बंद किया जाता है। आदेश में बताया गया है कि दूतावास का प्रवासी विभाग इस समय किसी भी तरह के अनुरोध को पूरा करने में असक्षम है। साथ ही कोई भी डॉक्‍यूमेंट भी बाकी दूतावासों को नहीं भेजा जा सकता है।
दूतावास की तरफ से कहा गया है कि इस समय इस बात का जवाब नहीं दिया जा सकता है कि आखिर इसे दोबारा कब खोला जाएगा। वहीं अब माना जा रहा है कि इस फैसले का असर दोनों देशों विशेषकर पाकिस्‍तान पर बड़े स्‍तर पर पड़ने वाला है। हाल ही में कुरान जलाए जाने की घटना को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव हुआ था।

पांच अप्रैल को हुआ ऐलान

5 अप्रैल को, इस्लामाबाद में स्वीडिश दूतावास ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की थी। 11 अप्रैल को तय किया गया कि दूतावास के साथ ही साथ ऑन-साइट सेवाएं और दस्तावेज वितरण को अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिया जाएगा। दूतावास की तरफ से हालांकि यह नहीं बताया गया है कि आखिर किस तरह के खतरों के चलते उसने यह फैसला किया है।
पाकिस्तान और स्वीडन के बीच सन् 1951 से राजनयिक संबंध हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग के कई समझौते हुए हैं। साल 2003 में, इन क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए एक संयुक्त घोषणा पर साइन किए गए थे। हाल के कुछ सालों में, दोनों देशों ने अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम किया है।

ईशनिंदा कानून के विरोध में स्‍वीडन

साल 2019 में स्वीडन के विदेश मंत्री मार्गोट वॉलस्ट्रॉम ने पाकिस्तान का दौरा किया था। उन्‍होंने तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान और बाकी अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी। उनकी इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर विस्‍तार से चर्चा हुई थी। पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव भी रहा है। इन कानूनों को स्वीडन में विवादास्पद के रूप में देखा गया है, जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सबसे ऊपर रखा जाता है। साल 2012 में, एक स्वीडिश अखबार में पैगंबर मुहम्मद के कार्टून पर पाकिस्तान के साथ ही बाकी मुस्लिम देशों ने भी जमकर विरोध किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.