मुफ्त राशन लेने के दौरान पाकिस्तान में मची भगदड़, 3 बच्चों समेत 12 की मौत

Updated on 01-04-2023 06:15 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में रमजान के पवित्र महीने में मुफ्त राशन बांटने के दौरान एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। राशन बांटने के दौरान भगदड़ देखने को मिली है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा कराची के साइट इलाके में नौरस चौराहे के पास एक कारखाने से जुड़ा है। शुक्रवार की शाम को यहां मुफ्त राशन बांटा जा रहा था, जिसके कारण लोगों की भीड़ जुट गई थी। हर रमजान के दौरान यहां लोग राशन बांटते हैं। पुलिस ने कहा है कि मरने वालों में 3 बच्चे और 8 महिलाएं भी शामिल हैं।

पाकिस्तान में लगातार आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। महंगाई अब सच में पाकिस्तानी जनता को मारने लगी है। रमजान के महीने में पाकिस्तानी जनता को खाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के लोगों के लिए अब उनके परिवार का पेट भरना ही सबसे बड़ी चुनौती है। महंगाई अब इस कदर बढ़ गई है कि बड़ी संख्या में लोगों को दान पर निर्भर होना पड़ रहा है। मुफ्त राशन बंटने की खबर जंगल में आग की तरह फैलती है और देखते ही देखते भीड़ लग जाती है।

कराची में बांटा जा रहा था मुफ्त आटा

पाकिस्तान में गेहूं का आटा अपने रेकॉर्ड दाम पर है। आम गरीब जनता की पहुंच से ये बाहर हो चुका है। फिर भी रमजान के महीने में कोई भूखा न रहे, इसके लिए कई संस्थाएं मुफ्त राशन बांटने का काम कर रही हैं। कराची में शुक्रवार को भी राशन बांटा जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आटे की बोरियां कम थी वहीं उसे लेने वाले बड़ी संख्या में थे। हर व्यक्ति अपने लिए एक बोरी चाहता था, जिसके कारण भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे जमीन पर गिर गए। लोग बिना देखे इनके ऊपर से गुजरते रहे, जिस वजह से 3 बच्चे और 8 महिलाओं की मौत हुई है।

पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

जियो न्यूज के मुताबिक इस घटना के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुफ्त राशन बांटने से पहले जानकारी नहीं दी गई थी। अगर जानकारी दी गई होती तो पुलिस लोगों को व्यवस्थित करने के लिए तैनात रहती। कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस का कहना है कि भगदड़ के दौरान पानी की पाइपलाइन फट गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.