पीओके में भारतीय कश्‍मीर के बराबर विकास करके दिखाओ... जी-20 पर पाकिस्‍तान को लगी मिर्ची तो एक्‍सपर्ट ने दिखाया आईना

Updated on 12-04-2023 08:27 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान को इस बात पर मिर्ची लगी हुई है कि भारत मई में कश्‍मीर घाटी में जी-20 की एक मीटिंग करने वाला है। देश की सरकार अब भारत को 'गैरजिम्‍मेदार' तक करार दे रही है। भारत इस बार जी-20 की मेजबानी कर रहा है और सितंबर की शुरुआत में सम्‍मेलन होना है। पाकिस्‍तान को अब इस बात का बुरा लग रहा है कि घाटी में जी-20 देशों से आए मेहमानों का हुजूम लगने वाला है। वहीं पाकिस्‍तान के विशेषज्ञ देश की सरकार को आईना दिखा रहे हैं। अमेरिका में बसे पाकिस्‍तानी मूल के बिजनेसमैन साजिद तरार की मानें तो भारत ने जिस तरह से कश्‍मीर का विकास किया है, पाकिस्‍तान के लिए उसकी बराबरी करना ही नामुमकिन है।

कश्‍मीर में हर तरफ विकास
साजिद तरार ने एक यू-ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्‍यू में कहा, 'भारत की तरफ कश्‍मीर में जितना विकास हुआ है, यूएई के कई प्रोजेक्‍ट्स आ रहे हैं, मॉल बन रहे हैं, हॉस्पिटल्‍स बन रहे हैं, मेडिकल कॉलेज बनने के लिए निवेश हो रहा है, रेलवे का एक सबसे बड़ा पुल शुरू हुआ है और सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।' साजिद ने कहा कि पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में रहने वाले कश्‍मीरी तो इसे देखकर जलेंगे ही। उनकी मानें तो पाकिस्‍तान की सरकार को यह समझना होगा कि अब कश्‍मीर का एक हिस्‍सा 100 साल आगे जाने वाला है और पाकिस्‍तानी सरकार कुछ नहीं कर पाएगी।
कैसे रोकेंगे पीओके के लोगों को
उन्‍होंने पाकिस्‍तान की सरकार से सवाल किया कि जब पीओके के लोग दूसरी तरफ इतनी तेजी से विकास होता देखेंगे और वहां जाने की ख्‍वाहिश करेंगे तो फिर सरकार कैसे उन्‍हें रोकेगी? उन्‍होंने कहा कि भारत जिस तरह से कश्‍मीर का विकास कर रहा है और हाइवे का जाल बिछा रहा है, वह पाकिस्‍तान के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा करने वाला है। साजिद ने कहा कि भारत ने बहुत कम समय में रेलवे का सबसे ऊंचा पुल बना लिया और हाइवे तेजी से बन रहे हैं। उन्‍होंने पाकिस्‍तान की सरकार को सलाह दी है कि जी-20 को भूलकर दूसरी तरफ हो रहे विकास पर ध्‍यान दे।
पाकिस्‍तान में आटे के बदले मौत
जब साजिद से पूछा गया कि पीओके में विकास करके क्‍या कुछ किया जा सकता है? इस पर उन्‍होंने जवाब दिया कि पाकिस्‍तान में इंसान की जिंदगी की कीमत बस 3100 रुपए हैं यानी आटे की कीमत जितनी। 28 लोग आटा खरीदने के लिए लाइन में लगते हैं और उनकी मौत हो जाती है। ऐसे में पाकिस्‍तान की सरकार कश्‍मीर में सड़क और रेलवे का पुल बना पाएगी, य‍ह तो सिर्फ एक सपना है जो हकीकत में बदलना मुश्किल है। साजिद ने कहा कि जिन्‍हें पाकिस्‍तान में सड़कें बनानी हैं उनके बच्‍चे लंदन में रहे हैं। लोग जनता का पैसा लूट रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान के रिटायर्ड जनरल, सरकार के लोग, रिटायर्ड जज और एलीट क्‍लास के लोग इस देश में ही नहीं रहना चाहते हैं।

पाकिस्‍तान को लगी मिर्ची
भारत की तरफ से जी-20 शिखर सम्मेलन का एक पूरा कैलेंडर पिछले दिनों जारी किया गया है। इस कैलेंडर के मुताबि‍क अप्रैल और मई में कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और पड़ोसी क्षेत्र लद्दाख में जी20 और यूथ20 की मीटिंग होनी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस कैलेंडर के बाद विवादित क्षेत्र में स्थानों की पसंद की निंदा की और बयान जारी किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत का गैरजिम्मेदाराना कदम जम्मू-कश्मीर पर अपने अवैध कब्जे को कायम रखने वाले उपायों की सीरिज में नया कदम है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.