यूक्रेन को बेच रहा हथियार, रूस से खरीद रहा सस्ता तेल... पाकिस्तान का ये कैसा दोगलापन?

Updated on 21-04-2023 06:45 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान और रूस के बीच एक समझौते के तहत, इस्लामाबाद ने रियायती रूसी कच्चे तेल के लिए अपना पहला ऑर्डर दे दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन युद्ध के कारण मॉस्को अब अपने तेल को पश्चिमी बाजारों में नहीं बेच पा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ हुई यह डील उसे एक नया मार्केट देगी। पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक ने इसकी जानकारी दी है। मई में कराची बंदरगाह पर रूसी तेल का एक कार्गो डॉक कर सकता है। इससे पहले संकटग्रस्त पाकिस्तान को रूस से गेहूं की अहम मदद भी मिल चुकी है लेकिन बदले में वह यूक्रेन को गोला-बारूद भेज रहा है।

पाकिस्तान विदेशी मुद्रा भंडार के गंभीर संकट का सामना कर रहा है ऐसे में रूसी कच्चा तेल उसे एक बड़ी राहत प्रदान करेगा। देश के बाहरी भुगतानों का एक बड़ा हिस्सा ऊर्जा आयात में खर्च होता है। मलिक ने बुधवार रात को रॉयटर्स को बताया कि यह डील के तहत पाकिस्तान सिर्फ कच्चा तेल खरीदेगा। अगर पहला लेनदेन सुचारू रूप से हो जाता है तो आयात प्रति दिन 1,00,000 बैरल तक पहुंचने की उम्मीद है।

किस मुद्रा में किया जाएगा भुगतान?

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार पाकिस्तान ने 2022 में प्रति दिन 1,54,000 बैरल तेल का आयात किया। ज्यादातर कच्चे तेल की सप्लाई सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की ओर से की गई। अगर रूसी कच्चे तेल की सप्लाई प्रति दिन 1,00,000 बैरल तक पहुंच जाती है तो यह पाकिस्तान के खाड़ी आपूर्तिकर्ताओं के लिए संभावित बड़ी गिरावट होगी। पाकिस्तानी मंत्री ने यह नहीं बताया कि क्या चीनी युआन और यूएई दिरहम को लेनदेन के लिए मुद्राओं के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा क्योंकि देश डॉलर की कमी का सामना कर रहा है।

रूस से तेल, यूक्रेन को हथियार

विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान को कच्चे तेल के समझौते को स्वीकार करने में कई मुश्किलें हुई होंगी लेकिन देश को फंडिंग की सख्त जरूरत है। पाकिस्तान पश्चिम का पुराना सहयोगी है और रूस के करीबी दोस्त भारत का कट्टर विरोधी है। रूस से सस्ता तेल और गेहूं खरीद रहा पाकिस्तान जंग में उसके दुश्मन के हाथ मजबूत कर रहा है। द संडे गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान यूक्रेन को भारी मात्रा में गोला-बारूद की सप्लाई कर रहा है। रिपोर्ट दावा करती है कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान समुद्री मार्ग से कम से कम 170 कंटेनर यूक्रेन भेज चुका है। ये जहाज जर्मनी होते हुए यूक्रेन पहुंचे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.