चंद्रमा पर बिखरे मोती बुझाएंगे अंतरिक्ष यात्रियों की प्यास! मिला अरबों टन पानी, हल हुई विज्ञान की सबसे बड़ी पहेली?

Updated on 28-03-2023 07:30 PM
बीजिंग : क्या अंतरिक्ष में जीवन संभव है? क्या चंद्रमा पर पानी मौजूद है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब लंबे समय से वैज्ञानिक खोज रहे हैं। इनके जवाब धरती पर इंसानों का जीवन हमेशा के लिए बदल सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने चंद्रमा पर अरबों टन पानी की खोज कर ली है जो सतह पर बिखरे कांच के छोटे-छोटे मोतियों में कैद है। यह चंद्रमा की सतह पर भविष्य की इंसानी गतिविधियों के लिए बहुमूल्य संसाधन का एक संभावित भंडार साबित हो सकता है। धरती का इकलौता प्राकृतिक उपग्रह लंबे समय से सूखा है। लेकिन पिछले कुछ दशकों से कई मिशनों में यह देखा जा चुका है कि चंद्रमा पर पानी मौजूद है, सतह पर भी और खनिजों के रूप में भी।
वैज्ञानिकों ने सोमवार को कहा कि 2020 में चीन के रोबोटिक Chang'e-5 मिशन के दौरान धरती पर लाई गई चंद्रमा की मिट्टी की जांच से पता चलता है कि कांच के इन गोलों के भीतर पानी के अणु मौजूद हैं जो चंद्रमा की सतह पर सौर हवा की क्रिया के माध्यम से बनते हैं। नेचर जियोसाइंस में प्रकाशित रिसर्च के को-ऑथर और प्लैनेटरी साइंटिस्ट सेन हू ने कहा, 'चंद्रमा पर लगातार बमबारी होती रहती है और छोटे-बड़े ऐस्टरॉइड गिरते रहते हैं। ये हाई-एनर्जी फ्लैश-हीटिंग घटनाएं ग्लास बीड्स (कांच के मोतियों) का उत्पादन करती हैं।'

वैज्ञानिकों ने सोमवार को कहा कि 2020 में चीन के रोबोटिक Chang'e-5 मिशन के दौरान धरती पर लाई गई चंद्रमा की मिट्टी की जांच से पता चलता है कि कांच के इन गोलों के भीतर पानी के अणु मौजूद हैं जो चंद्रमा की सतह पर सौर हवा की क्रिया के माध्यम से बनते हैं। नेचर जियोसाइंस में प्रकाशित रिसर्च के को-ऑथर और प्लैनेटरी साइंटिस्ट सेन हू ने कहा, 'चंद्रमा पर लगातार बमबारी होती रहती है और छोटे-बड़े ऐस्टरॉइड गिरते रहते हैं। ये हाई-एनर्जी फ्लैश-हीटिंग घटनाएं ग्लास बीड्स (कांच के मोतियों) का उत्पादन करती हैं।'
कांच के गोलों में कैसे बनता है पानी?
सौर हवा आवेशित कणों, मुख्य रूप से प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉनों की एक धारा होती है जो सूर्य के वायुमंडल के सबसे बाहरी भाग, कोरोना से बाहर की ओर निकलती है। हू ने कहा, 'सौर हवा से पैदा होने वाले पानी का उत्पादन कांच के मोतियों की सतह पर मौजूद ऑक्सीजन के साथ सौर हाइड्रोजन की प्रतिक्रिया से होता है। भविष्य के मून मिशन के लिए और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों के लंबे समय तक रुकने के लिए पानी बेहद अहम है, न सिर्फ पीने के लिए बल्कि ईंधन के रूप में भी।

अंतरिक्ष यात्रियों को कैसे मिलेगा पानी?

शोधकर्ता कांच के मोतियों से पानी हासिल करने की उम्मीद में हैं। हू ने कहा, 'हम इन कांच के मोतियों को गर्म करके उनमें जमा पानी को प्राप्त कर सकते हैं।' पृथ्वी पर चंद्रमा की मिट्टी के नमूने लेकर आने वाला कैप्सूल इनर मंगोलिया के उत्तरी चीनी क्षेत्र में उतरा था। Chang'e-5 मिशन में करीब 1.7 किग्रा मिट्टी और कांच के 32 मोती इकट्ठा किए गए थे जो 10 से सैकड़ों माइक्रोमीटर चौड़े थे। कांच के मोतियों में वजन के हिसाब से प्रति मिलियन लगभग 2,000 भागों तक पानी की मात्रा पाई गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.