सऊदी बना रहा सपनों का शहर, लाल सागर के वीरान द्वीप पर होंगे लग्जरी होटल और अंडर वॉटर म्यूजियम

Updated on 24-04-2023 07:31 PM
रियाद: सऊदी अरब लगातार अपनी अर्थव्यवस्था को क्रूड ऑयल से हटा कर टूरिज्म की ओर ले जाना चाहता है। अब एक ऐसे मॉडल की तस्वीरें आई हैं, जिसके जरिए लाल सागर के एक उजाड़ द्वीप पर एक सुपर-लक्जरी रिसॉर्ट बनाए जाएंगे। सऊदी अरब के 500 अरब डॉलर की नियोम परियोजना का हिस्सा शुशाह द्वीप पर एक 650 फीट लंबा होटल होगा। यहां तक कि पानी के नीचे म्यूजियम भी होंगे। नियोम परियोजना सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के दिमाग की उपज है।

इस अविश्वसनीय परियोजना का काम भी शुरू हो चुका है, जिसमें एक ही लाइन में शहर होगा। हालांकि लाइन प्रोजेक्ट इस विशाल परियाजना का एक हिस्सा है। अब शुशाह द्वीप की नई तस्वीरों ने भविष्य के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने की महत्वाकांक्षाओं का खुलासा किया है। सऊदी अरब ने साल 2019 से पर्यटकों को अनुमति देने शुरू किया है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि सऊदी लाल सागर में टूरिस्ट के लिए विकास कर रहा है। वर्तमान में शुशाह द्वीप 250 एकड़ की खाली जगह है।

द्वीप पर बनेंगे होटल

मॉडल तस्वीरों में दिख रहा है कि इस द्वीप पर रिसॉर्ट बनाने की योजना है। जब यह बन जाएगा तो पहचानना मुश्किल होगा। पर्यटक यहां अपनी नाव को रोकने में सक्षम होंगे। यहां दो समुद्र से उड़ने वाले विमान भी रोके जा सकेंगे। यह उन अमीरों के लिए होगा जो समुद्र में उड़ना चाहेंगे। अगर यह योजना पूरी हो जाती है तो पर्यटकों के पास कई विकल्प होंगे। उनके पास यह विकल्प होगा कि वह द्वीप पर पहुंचने के बाद 300 कमरों वाले 600 फीट लंबे होटल, एक बुटीक होटल, एक लक्जरी बुटीक होटल या विला अपार्टमेंट में रहते हैं।

पानी के नीचे होगा म्यूजियम

यह द्वीप शानदार कोरल रीफ का घर है। उन्हें पुनर्निर्मित करने की भी योजना है, ताकि वह रिसॉर्ट का केंद्रबिंदु बन सकें। यहां पानी के नीचे एक म्यूजियम भी होगा, ताकि आगंतुक पानी के नीचे की दुनिया देख सकें। NEOM और किंग अब्दुल्ला यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का कहना है कि 2025 में कोरल गार्डन को पूरा करने का लक्ष्य है। इस द्वीप के बनने से जुड़ी तारीख और व्यय की जानकारी सामने नहीं आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.