नाटो के दरवाजे पर परमाणु हथियार तैनात करेगा रूस, बेलारूस की पश्चिमी सीमा से अमेरिका को टेंशन में लाएंगे पुतिन

Updated on 03-04-2023 05:36 PM
मिंस्क: रूस और यूक्रेन युद्ध में हर दिन परमाणु हथियारों का खतरा बढ़ता चला जा रहा है। रूस की ओर से कहा गया है कि जल्द ही वह अपनै टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार को बेलारूस में तैनात करेगा। लेकिन अब बेलारूस में तैनात रूसी राजदूत ने परमाणु हथियार की तैनाती से जुड़ी एक बड़ी बात कही है जो अमेरिका को टेंशन में लाने के लिए काफी है। राजदूत ने कहा है कि रूस अपनै टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार बेलारूस की पश्चिमी सीमाओं के करीब ले जाएगा। ऐसा करने से रूसी परमाणु हथियार सीधे नाटो देशों के दरवाजे पर होंगे।

युद्ध के एक साल बाद रूस की ओर से सबसे गंभीर परमाणु चेतावनी दी गई है। 26 मार्च को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि रूस टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों को बेलारूस में तैनात करेगा। बेलारूस ने पिछले साल रूस को इजाजत दी थी कि वह अपने सैनिकों को उसकी जमीन से यूक्रेन भेज सकता है। बेलारूस में रूसी राजदूत बोरिस ग्रिजलोव ने कहा, 'हथियारों को हमारे संघ राज्य की पश्चिमी सीमा पर ले जाया जाएगा। इससे सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़ी संभावनाएं बढ़ेंगी।'

नाटो देशों के करीब पहुंच जाएंगे बम


उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और यूरोप में विरोध के बावजूद भी ऐसा किया जाएगा। ग्रिजलोव ने यह नहीं कहा कि हथियार कहां तैनात किए जाएंगे, लेकिन इस बात की पुष्टि की है कि 1 जुलाई तक पुतिन के आदेश पर स्टोरेज फैसिलिटी बन कर तैयार हो जाएगी और फिर बेलारूस के पश्चिम में स्थानांतरित हो जाएगी। बेलारूस उत्तर में लिथुआनिया और लातविया और पश्चिम में पोलैंड के साथ सीमा साझा करता है। यह तीनों ही देश नाटो के सदस्य हैं।

परमाणु युद्ध की चेतावनी

रूस का कहना है कि बेलारूस में इन हथियारों की तैनाती ठीक उसी तरह होगी, जैसी अमेरिका ने नाटो देशों में अपने पमाणु बम तैनात किए हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको का कहना है कि वह चाहेंगे कि रूस अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलों को भी तैनात करें। उनका कहना है कि रूस के परमाणु हथियारों की तैनाती उनके देश को सुरक्षा प्रदान करेगा। हाल ही में उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुतिन हारते हैं तो परमाणु युद्ध हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.