रूस, भारत और चीन... अमेरिका के खिलाफ नया गठबंधन बनाना चाहते हैं पुतिन, क्‍या मोदी मिलाएंगे हाथ?

Updated on 06-04-2023 06:31 PM
मॉस्‍को: चीन और भारत, एक दूसरे के दुश्‍मन तो वहीं इन दोनों देशों के साथ रूस के रिश्‍ते काफी अच्‍छे हैं। पिछले महीने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग जब रूस की यात्रा पर गए तो कुछ लोगों ने आशंका जताई कि भारत के साथ इस पुराने दोस्‍त के समीकरण बिगड़ सकते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोगों ने इससे अलग ही बात कही। रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोले पेत्रुशेव ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस मीटिंग में उन्‍होंने पीएम मोदी के साथ आपसी हितों के लिए द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की है। विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी देशों ने इस मुलाकात को ज्‍यादा तवज्‍जो नहीं दी है। लेकिन यह मीटिंग कई मायनों में महत्‍वपूर्ण है। निकोल ने शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) से अलग पीएम मोदी से प्राइवेट मीटिंग की थी।

भारत और चीन पर निर्भर रूस

इस मीटिंग के बारे में ज्‍यादा जानकारियां साझा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी के साथ मुलाकात करना मुश्किल है। ऐसे में साफ है कि जो भी बात हुई होगी वह काफी महत्‍वपूर्ण रही होगी। साल 2022 में जब से यूक्रेन में युद्ध शुरू हुआ है तब से ही रूस की अर्थव्‍यवस्‍था पूरी तरह से भारत और चीन के साथ होने वाले व्‍यापार पर निर्भर है।

पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए प्रतिबंधों की वजह से रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के लिए यह जरूरी था कि एक समांतार अर्थव्‍यवस्‍था तैयार की जाए जो डॉलर पर निर्भर न हो और संबंधों को भी मजबूत बना कर रखे। यूक्रेन पर हमले के बाद चीनी युआन में रूस का व्यापार काफी तेजी से बढ़ा। आंकड़ों के मुताबिक इसमें असाधारण तौर पर 80 गुना तक इजाफा हुआ है।


युआन बना पुतिन की पसंद
पिछले महीने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक बैठक में, पुतिन ने युआन को अपनी पसंद की मुद्रा बताया और युआन पर भरोसा लंबे समय तक भरोसा करने की योजना के बारे में बताया। पुतिन ने कहा था, 'हम रूस और एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के देशों के बीच चीनी युआन के प्रयोग को बढ़ावा देने के पक्ष में हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि जो प्‍लान रूस ने बनाया है उसमें भारत को कभी न कभी शामिल करना होगा। यूक्रेन जंग के बाद भारत ने रूस के साथ ऑयल डील की और इस बार रूस से तेल का आयात तेजी से बढ़ा। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में तेल का व्‍यापार 400 फीसदी तक बढ़ गया है। रूस अब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है और इसमें इजाफा जारी है।

रूस की नई विदेश नीति
दिलचस्‍प बात है कि सुरक्षा परिषद के सचिव पेत्रुशेव के साथ रूस की सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट के अध्यक्ष भी पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। उन्होंने तेल सप्‍लाई बढ़ाने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इन सबके ही बीच भारत में एक अलग मीटिंग में रूस की संसद ड्यूमा के उपाध्यक्ष ने भारत, चीन और रूस के नेतृत्व में एक आम डिजिटल मुद्रा जारी की है। वहीं, रूस ने अपनी जो नई विदेश नीति जारी की है उसमें भारत और चीन को अपना सबसे करीबी सहयोगी करार दिया गया है।

रूस के सामने बड़ी चुनौती

रूस के लिए यह सब काफी आसान लगता है लेकिन भारत के लिए यह थोड़ा जटिल होगा। पुतिन के सामने जो बड़ी समस्‍या आएगी वह है कि भारत अभी भी चीन को शक की नजर से देखता है। वास्‍तव‍िक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबी झड़पों के कारण, भारत को चीन पर जरा भी भरोसा नहीं करता है। ऐसे में इस बात की संभावना भी बहुत कम है कि भारत सरकार डॉलर से मुक्त समानांतर अर्थव्यवस्था बनाने के लिए चीन का साथ देने को तैयार होगी। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारत भी अब डॉलर के प्रभुत्‍व को चुनौती देना चाहता है। लेकिन देखना होगा कि पुतिन की रणनीति में भारत कितना साथ देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.