कलमा पढ़ मुसलमान बन जाओ... बयान से पलटे पाकिस्तानी हिंदू सांसद, बोले- गलत समझा गया

Updated on 10-04-2023 06:21 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के हिंदू सांसद दानिश कुमार साथियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाने के बाद अपने दावे से पलट गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि उनके बयान को गलत समझा गया। दानिश ने भारतीय मीडिया के ऊपर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। पाकिस्तानी सांसद ने कहा कि मैंने रमजान के पवित्र महीने के दौरान महंगाई के संबंध में मुनाफाखोरों और जमाखोरों के खिलाफ बात की। किसी ने मुझ पर मुसलमान बनने का दबाव नहीं डाला। इससे पहले उन्होंने कहा था कि उनके साथी सांसद जबरन मुसलमान बनने का दबाव डालते हैं।

दानिश ने क्या कहा


बलूचिस्तान से पाकिस्तानी सीनेट के सदस्य दानिश कुमार ने संसद में दिए अपने भाषण के पहले के कुछ अंश को ट्वीट करते हुए भारतीय मीडिया पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते सीनेट में मेरे भाषण को पड़ोसी देश की मीडिया गलत तरीके से पेश कर रही है। मैंने रमजान के पवित्र महीने के दौरान महंगाई के संबंध में मुनाफाखोरों और जमाखोरों के खिलाफ बात की। किसी ने मुझ पर मुसलमान बनने का दबाव नहीं डाला। उपदेश का मतलब जबरदस्ती नहीं है।


पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन आम बात


पाकिस्तान में हिंदुओं के धर्म परिवर्तन की घटनाएं आम बात हैं। कट्टरपंथी अक्सर अल्पसंख्यक हिंदुओं की बहन-बेटियों को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन कराते हैं। इसके बाद उनके साथ जबरन निकाह भी पढ़ते हैं। जब परिवारवाले पुलिस के पास शिकायत लेकर जाते हैं तो उनकी सुनवाई नहीं होती है। कोर्ट में भी अल्पसंख्यकों को न्याय नहीं मिलता है। पुलिस की मदद से आरोपी यह बात साबित कर देते हैं कि निकाह लड़की की मर्जी से हुआ है। कई मामलों में तो नाबालिग लड़की को बालिग बना दिया गया है और कई में तो परिवारवालों के मिलने पर रोक भी लगाई गई है।

दानिश कुमार कौन हैं


दानिश कुमार पाकिस्तान के बलूचिस्तान से सांसद हैं। वे पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन सीनेट का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2018 में उन्होंने बलूचिस्तान अवामी पार्टी के टिकट पर आरक्षित सीट से विधानसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद वे सीनेट के सदस्य चुने गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.