पुतिन बोले- ट्रम्प अभी भी सुरक्षित नहीं:अमेरिका में पहले भी बड़े नेताओं की हत्या हुई, वे होशियार नेता, उम्मीद है अलर्ट होंगे

Updated on 29-11-2024 01:39 PM

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। CNN के मुताबिक पुतिन ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव जीतकर ट्रम्प ने एक बड़ी परीक्षा पास कर ली है, लेकिन अभी भी वे सुरक्षित नहीं हैं।

पुतिन ने कहा-

QuoteImage

ट्रम्प को रोकने के लिए कई गलत तरीके इस्तेमाल हुए। दो बार जानलेवा हमला भी हुआ। अभी भी उन्हें सतर्क रहना होगा। अमेरिकी इतिहास में ऐसी चीजें पहले भी हो चुकी हैं। कई बड़े नेताओं की हत्या हुई। उम्मीद है कि ट्रम्प इसे समझते होंगे।

QuoteImage

गौरतलब है कि ट्रम्प जुलाई में पेंसिल्वेनिया में भाषण दे रहे थे तब उन पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें वे मामूली तौर पर घायल हुए थे। इसके बाद सितंबर में फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स में एक एक शख्स ने उनकी जान लेने की कोशिश की थी, लेकिन वे नाकाम हो गया।

पुतिन ने यह भी कहा कि ट्रम्प के परिवार और उनके बच्चों के खिलाफ कई बातें कही गईं। रूस में ऐसा नहीं होता है। यहां बुरे लोग भी परिवार को बीच में नहीं लाते। पुतिन कजाकिस्तान में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पुतिन यहां एक डिफेंस समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

पुतिन बोले- ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ा रहे बाइडेन 

पुतिन ने यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियारों का रूस में इस्तेमाल करने की अनुमति देने पर कहा-

QuoteImage

बाइडेन प्रशासन जानबूझकर ट्रम्प के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। हालांकि ट्रम्प एक ‘होशियार राजनेता’ हैं जो जंग खत्म करने के लिए कोई न कोई समाधान ढूंढ़ लेंगे। हम भी ट्रम्प से बातचीत के लिए तैयार हैं।

QuoteImage

यह पूछे जाने पर कि क्या बाइडेन के फैसले से क्या रूस-अमेरिका के संबंधों पर असर पड़ेगा, पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ट्रम्प के आने के बाद चीजें बेहतर हो सकती हैं। ट्रम्प चुनावी प्रचार के दौरान कई बार यूक्रेन जंग को 24 घंटे में खत्म करने का दावा कर चुके हैं। हालांकि वे इसे कैसे खत्म करेंगे, यह नहीं बताया है।

पुतिन ने यूक्रेन पर और ज्यादा ‘ओरेश्निक’ मिसाइलों से हमला करने की धमकी दी। रूस ने पहली बार 21 नवंबर को यूक्रेन के निप्रो शहर पर ओरेश्निक से हमला किया था।

पुतिन ने कीव पर और हमला करने की धमकी दी 

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर करीब 200 मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था। इस पर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की ओर से रूस में लंबी दूरी की ATACMS मिसाइलों से किए गए हमले के जवाब में यह हमला किया गया है।

पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि कीव में और हमले हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि रूस पहले हमला नहीं करता।

यूक्रेन में 10 लाख लोग बिना बिजली 0 डिग्री तापमान में रहने को मजबूर 

रूस के हमले के बाद यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हरमन हालुशेंको ने कहा कि देश में ऊर्जा के लगभग सारे साधन ठप पड़ गए हैं। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में लगभग 10 लाख लोगों को 0 डिग्री तापमान में बिना बिजली के रात गुजारनी पड़ी। हालुशेंको ने कहा कि, यूक्रेन में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर अटैक हो रहे हैं, इस वजह से नेशनल पावर ग्रिड के ऑपरेटर ने इमरजेंसी बिजली कटौती शुरू कर दी है। कीव, ओडेसा, निप्रो और डोनेट्स्क में बिजली सप्लाई में मुश्किल हो रही है। रूस ने फरवरी 2022 के बाद से कई बार यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया है, इस वजह से बार-बार देश भर में इमरजेंसी बिजली कटौती और रोलिंग ब्लैकआउट की स्थिति पैदा हुई है। यूक्रेन के मुताबिक सिर्फ इस साल रूस ने 11वीं बार एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.