हूती विद्रोहियों के आगे झुक गए प्रिंस सलमान? आतंकियों से शांति वार्ता करने यमन पहुंचे सऊदी अधिकारी

Updated on 10-04-2023 06:24 PM
काहिरा: यमन में नौ साल से जारी संघर्ष का समाधान निकालने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत सऊदी अरब के अधिकारी ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से बातचीत के लिए रविवार को यमन की राजधानी सना पहुंचे। इस घटनाक्रम को सऊदी अरब की रणनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। सऊदी अरब यमन के हूती विद्रोहियों को आतंकवादी मानता है। यमन में साल 2015 से संघर्ष जारी है। हूती विद्रोहियों ने जब यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया, तब तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दरबू मंसूर हादी को देश छोड़कर भागना पड़ा था। बाद में सऊदी अरब समर्थित सेना ने हूती विद्रोहियों से सना को तो खाली करवा लिया गया, लेकिन अधिकतर हिस्सों पर अब भी उनका कब्जा है।

यमन की सरकार को समर्थन देता है सऊदी


यमन का पड़ोसी सऊदी अरब राष्ट्रपति हादी का समर्थन करता है। यही कारण है कि 2015 में सऊदी अरब ने कई खाड़ी देशों से गठबंधन कर यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए थे। इनमें सऊदी अरब को संयुक्त अरब अमीरात से भी मदद मिली, लेकिन बाद में वह अलग हो गया। इसके जवाब में हूती विद्रोही भी सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहे हैं। इन हमलों में सऊदी अरब को काफी नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका शुरू में हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी का साथ दिया था, लेकिन बाइडेन प्रशासन ने अपनी नीति बदल ली और सऊदी को अकेला छोड़ दिया।

ईरान की मदद से हो रहा शांति समझौता


माना जा रहा है कि हूती विद्रोहियों के साथ बातचीत ईरान के हस्तक्षेप के काऱण हो रही है। कुछ दिनों पहले तक सऊदी अरब और ईरान कट्टर दुश्मन हुआ करते थे। सऊदी अरब दुनियाभर के सुन्नी मुसमलानों के नेता बनने का दावा करता है, वहीं ईरान शिया मुसलमानों का। इसके अलावा कूटनीतिक क्षेत्र में भी दोनों के बीच काफी तनाव था। लेकिन, चीन की मदद से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध बहाल हो चुके हैं। इसे अमेरिका की बड़ी हार के तौर पर देखा जा रहा है।

ओमानी प्रतिनिधिमंडल भी होगा शामिल


हूती द्वारा संचालित 'सबा' समाचार एजेंसी ने बताया कि यमन में सऊदी अरब के राजदूत मोहम्मद बिन सईद अल जाबेर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों का संचालन करने वाली हूती की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख महदी अल मशत के साथ वार्ता करेगा। एजेंसी ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से बताया कि शनिवार को सना पहुंचा ओमानी प्रतिनिधिमंडल भी वार्ता में शामिल होगा।

हूती विद्रोहियों ने ट्वीट कर दी जानकारी


हूती नेता मोहम्मद अल-बुकैती ने ट्वीट किया कि सऊदी अरब और ओमान के अधिकारी ''क्षेत्र में व्यापक और स्थायी शांति प्राप्त करने के तरीकों'' पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हूती और सऊदी अरब के बीच शांति स्थापित करना ''दोनों पक्षों की जीत होगी'' और उन्होंने सभी पक्षों से ''शांतिपूर्ण माहौल को बनाने'' के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। सऊदी अरब ने इस संबंध में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत के कार्यालय ने भी इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.