पहली बार भारत जाने के लिए उत्साहित हैं राष्ट्रपति बाइडन... अमेरिकी अधिकारी ने कहा- संबंधों के लिए अहम होगा 2024

Updated on 22-04-2023 08:52 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में भारत की यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही 2024 भारत-अमेरिका संबंध के लिए एक 'बड़ा साल' होने जा रहा है। यह कहना है दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू का। उन्होंने कहा कि जी-20 में भारत के नेतृत्व ने दुनिया में भलाई के लिए एक ताकत के रूप में खड़े होने की उसकी क्षमता को और व्यापक बना दिया है। सितंबर में होने वाला बाइडन का भारत दौरा राष्ट्रपति के तौर पर उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

लू ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में 'पीटीआई-भाषा' से कहा, 'यह एक बड़ा साल होने जा रहा है। जाहिर तौर, पर भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है। इस साल अमेरिका एपेक की मेजबानी कर रहा है। जापान जी-7 की मेजाबनी कर रहा है। हमारे कई क्वाड सदस्य नेतृत्व भूमिकाएं निभा रहे हैं और यह हम सभी को अपने देशों को और करीब लाने का अवसर मुहैया कराता है।'

'पहली भारत यात्रा को लेकर उत्साहित बाइडन'

उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि हमारे राष्ट्रपति सितंबर में भारत की यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं। जी-20 के नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए भारत की उनकी यह पहली यात्रा होगी। हम आने वाले कुछ महीनों में होने वाले घटनाक्रम को लेकर सच में उत्साहित हैं।' अमेरिकी अधिकारी ने कहा, 'मार्च में डॉ. एस जयशंकर ने अपने क्वाड समकक्षों की मंत्री स्तरीय बैठक के लिए मेजबानी की थी और चारों विदेश मंत्रियों ने रायसीना संवाद में भाग लिया था।'

'जी-20 बैठकों के लिए उत्साहित'

उन्होंने कहा कि यह क्वाड के विदेश मंत्रियों के साथ इस तरह की पहली सार्वजनिक चर्चा थी। डोनाल्ड लू ने कहा, 'भारत ने पिछले महीने जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर जो शानदार काम किया है, उसके लिए हम वाकई आभारी हैं। हम इस साल जी-20 की कई बैठकों में सक्रियता से भाग लेने के लिए उत्साहित हैं जिनमें सितंबर में होने वाली नई दिल्ली नेतृत्व सम्मेलन भी शामिल है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.