कंगाल पाकिस्‍तान 1 साल से नहीं दे रहा था पैसा, भड़की चीनी कंपनी ने यूं सीखाया सबक, बत्‍ती गुल

Updated on 19-04-2023 07:47 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में थार खदान से कोयला निकालने वाली चीनी कंपनी ने 1 साल से पैसा नहीं दिए जाने पर अपने उत्‍पादन को आधा कर दिया है। इस चीनी कंपनी का पाकिस्‍तान सरकार पर 6 करोड़ डॉलर बकाया है। चीनी कंपनी ने 1360 मेगावाट की इस परियोजना का उत्‍पादन आधा कर दिया है। इस चीनी कंपनी को मई 2022 से पाकिस्‍तान सरकार ने पैसा नहीं दिया है। चीनी कंपनी ने पाकिस्‍तान के शीर्ष अधिकारियों के साथ इस पूरे को उठाया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर बिजली के उत्‍पादन को ही आधा कर दिया है।
रमजान में चीनी कंपनी सीएमईसी के इस कदम से पाकिस्‍तान के लिए बड़ा संकट पैदा हो गया है। पाकिस्‍तान पहले से ही बिजली की भारी कमी से जूझ रहा है। यह कंपनी सिंध प्रांत के थार इलाके में कोयला निकालती है जिससे बिजली बनता है। यही नहीं इस चीनी कंपनी ने अब पाकिस्‍तान सरकार को अल्‍टीमेटम दे दिया है कि उसने अपने काम को सीमित कर दिया है जिससे आगे चलकर एक महीने के अंदर खनन का पूरा काम ठप हो सकता है।

पाकिस्‍तान डॉलर की कमी से जूझ रहा


बताया जा रहा है कि इस चीनी कंपनी को डॉलर में भुगतान किया जाना है लेकिन पाकिस्‍तान के पास डॉलर है ही नहीं। इसके अलावा इस बिजली परियोजना के निर्माण में जो पैसा खर्च हुआ था, वह भी पाकिस्‍तान नहीं दे सका है। चीनी कंपनी ने कहा कि पाकिस्‍तान सरकार ने रुपये को डॉलर में बदलने की सीमा लगा रखी है जिससे उसका बकाया अब बढ़कर 6 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। कंपनी ने पाकिस्‍तान के शीर्ष अधिकारियों से इस मुद्दे को उठाया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पाकिस्‍तान का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 4 अरब डॉलर के बेहद निचले स्‍तर तक पहुंच गया है। इससे पाकिस्‍तान विदेश से आयात नहीं कर पा रहा है। इससे पहले चीन ने अरबों डॉलर का लोन दिया था तब जाकर वह डिफॉल्‍ट होने से बचा है। पाकिस्‍तान आईएमएफ से कर्ज की गुहार लगा रहा है लेकिन अब तक उसकी मनोकामना पूरी नहीं हो सकी है। पाकिस्‍तान सरकार बार-बार यही दावा कर रही है कि उसे आईएमएफ से लोन मिलने वाला है लेकिन वैश्विक एजेंसी उससे किनारा कर रही है। यही वजह है कि पाकिस्‍तान अब एक-एक डॉलर बचा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.