पाकिस्‍तान को चीन की तरफ से दो अरब डॉलर वाले कर्ज का इंतजार, आखिर कब आएगी मदद

Updated on 31-03-2023 06:22 PM
इस्‍लामाबाद: आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्‍तान को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमए) की तरफ से राहत पैकेज कब मिलेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल उसकी एकमात्र उम्‍मीद चीन पर टिकी है। पाकिस्‍तान ने चीन से उस कर्ज के रोलओवर की रिक्‍वेस्‍ट की है जो पिछले हफ्ते ही मैच्‍योर हुआ है। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स ने वित्‍त मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। इस अधिकारी ने बताया है कि चीन की तरफ से उसे दो अरब डॉलर वाले कर्ज के रोलओवर पर काम जारी है जिसकी रिक्‍वेस्‍ट पाकिस्‍तान की तरफ से की गई थी। पाकिस्‍तान के लिए यह रोलओवर काफी जरूरी है।
सिर्फ चीन ने की मदद
देश का विदेशी मुद्रा भंडार सिर्फ चार हफ्तों के आयात का ही बचा है। जबकि आईएमएफ के साथ बेलआउट पैकेज को हासि करने के लिए लगातार बातचीत जारी है। वित्‍त मंत्रालय के अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, 'रोलओवर का काम प्रगति पर है और औपचारिक दस्तावेज पर बातचीत जारी है। उन्‍होंने बताया कि एक औपचारिक घोषणा करके इसका ऐलान किया जाएगा। अधिकारी ने इसके अलावा कोई और जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। चीन की तरफ से पाकिस्‍तान को दिया गया कर्ज 23 मार्च को मैच्‍योर हो गया है। पाकिस्तान खुद को डिफॉल्‍ट होने से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उसके लिए एकमात्र मदद सिर्फ चीन से आई है।
आईएमएफ के साथ बातचीत जारी
चीन ने 1.8 अरब डॉलर का कर्ज पहले ही स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) को जमा कर दिया गया है। आईएमएफ फंडिंग, बाकी आर्थिक मदद के रास्‍ते खोलने के लिए काफी जरूरी है। नवंबर 2022 के बाद से ही 1.1 बिलियन डॉलर के लोन प्रोग्राम को फिर से शुरू करने के लिए पाकिस्‍तान, आईएमएफ के साथ बातचीत कर रहा है। यह साल 2019 में 6.5 बिलियन डॉलर वाले बेलआउट पैकेज का ही हिस्‍सा है जिसके लिए संगठन ने हामी भरी थी। इस बीच पाकिस्‍तान की सरकार ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से मिलने वाली मदद में 'प्रगति' की बात कही।

UAE और सऊदी अरब की मदद!
इस्लामाबाद में यूएई के राजदूत हमाद ओबैद इब्राहिम सलीम अल-जाबी ने देश के वित्त मंत्री इशाक डार से मुलाकात की है। उन्‍होंने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने और आगे बढ़ाने में यूएई की दिलचस्‍पी का जिक्र किया। सीनेट की स्थायी समिति के सामने गवाही देते हुए और बाद में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. पाशा ने कहा कि बाहरी वित्तपोषण पर सऊदी अरब और यूएई की तरफ से कुछ प्रगति हुई है। कुछ तकनीकी वार्ता जारी है और जल्‍द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि कुछ अच्‍छा होने वाला है। उन्‍होंने दावा किया कि आईएमएफ के साथ भी सकारात्‍मक दिशा में चीजें हो रही हैं। आईएमएफ के साथ पाकिस्‍तान का स्‍टाफ लेवल एग्रीमेंट (SLA) वित्‍तीय आश्‍वासन में कमी के चलते अटका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.