पाकिस्तान में लग सकता है मार्शल लॉ... इमरान खान की भाषा क्यों बोल रहे बिलावल भुट्टो

Updated on 04-04-2023 06:36 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने सोमवार को संवैधानिक संकट के चलते देश में मार्शल लॉ या आपातकाल जैसी स्थिति होने की आशंका जताई है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी यह आशंका जताई थी। हालांकि बिलावल का कहना है कि ऐसा तब हो सकता है जब सुप्रीम कोर्ट पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी की याचिका पर सुनवाई के लिए एक बड़ी बेंच का गठन नहीं करती। PTI ने पंजाब विधानसभा के चुनाव स्थगित करने को चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है।

पिछले एक सप्ताह से तीन न्यायधीशों की बेंच याचिका की सुनवाई कर रही है। जजों की बेंच में पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल, जस्टिस इजाजुल अहसन और मुनीब अख्तर शामिल हैं। गठबंधन सरकार की ओर से लगातार एक बड़ी बेंच के गठन के अनुरोध को खारिज करते रहे हैं। इससे पहले सोमवार को अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

क्या बोले बिलावल


बिलावल भुट्टो ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मेरी चिंता है कि अगर बड़ी बेंच का गठन नहीं किया गया तो ऐसा संवैधानिक संकट पैदा हो जाएगा कि पाकिस्तान पर फिर से मार्शल लॉ लागू हो जाए।' बिलावल भुट्टो ने इस बात को भी स्वीकार किया कि वह एक बड़ा बयान दे रहे हैं। शीर्ष अदालत की ओर से फैसला सुरक्षित रखने के बाद बिलावल ने यह बयान दिया है और कहा कि अभी भी सभी के लिए अपने होश में आने का समय है। उन्होंने कहा कि संस्थानों के आचरण से देश को फायदा होना चाहिए और इसके लिए जरूरी है कि हमारे जज चुनाव की तारीखों से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए एक पूर्ण बेंच का गठन करें।

इमरान ने भी जताई आशंका


लगातार बड़ी बेंच की मांग करने के पीछे बिलावल ने कहा कि तीन लोगों के फैसले का असर एक बड़ी बेंच से अलग होगा। उन्होंने जजों पर भी सवाल उठाए। 9 जजों की बेंच को तीन किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि बाकी जजों में अविश्वास था। इससे पहले इमरान खान भी पाकिस्तान में मार्शल लॉ की बात कह चुके हैं। इमरान ने कहा था कि अगर देश में 90 दिनों के भीतर चुनाव नहीं होते हैं तो एक बड़ा संवैधानिक संकट खड़ा हो जाएगा। अगर लोग इन्हें (शहबाज शरीफ गठबंध) नकारते हैं तो यह मार्शल लॉ लगा देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.