जिनपिंग की गुलामी कर रहे मैक्रों... फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने चीन में ऐसा क्या कहा कि आगबबूला हो गए डोनाल्ड ट्रंप?

Updated on 12-04-2023 08:34 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चीन में शी जिनपिंग के साथ मीटिंग कर रहे थे और उनकी 'चाटुकारिता' कर रहे थे। ट्रंप ने इसके लिए एक अश्लील स्लैंग का इस्तेमाल किया। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, न्यूयॉर्क में गिरफ्तार होने के बाद ट्रंप ने पहली बार फॉक्स न्यूज के होस्ट टकर कार्लसन से बात की। ट्रंप ने दावा किया कि उनके राष्ट्रपति पद से हटने के बाद से अमेरिका ने विश्व में अपनी ताकत खो चुका है। ट्रंप अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। हाल के दिनों में वह कई तरह की कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

ट्रंप ने कार्लसन से कहा, 'दुनिया में हलचल हो रही है और अमेरिका के पास कोई ताकत नहीं है। और मैक्रों, जो मेरे दोस्त हैं, चीन के साथ हैं, उसकी चाटुकारिता कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'फ्रांस चीन के पास जा रहा है।' अमेरिका और फ्रांस के बीच इस तनाव का कारण पिछले हफ्ते सामने आई मैक्रों की एक चेतावनी है। चीन की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान मैक्रों ने यूरोपियों को अमेरिकी विदेश नीति का गुलाम न बनने की चेतावनी दी। उनका इशारा चीन से संबंधों की तरफ था।

'अमेरिका-चीन के बीच न फंसे यूरोप'

पत्रकारों से बात करते हुए मैक्रों ने कहा कि यूरोपीय देशों को ताइवान को लेकर बीजिंग और वॉशिंगटन के बीच तनावपूर्ण गतिरोध में नहीं फंसना चाहिए। चीन ने जरूरत पड़ने पर 'बलपूर्वक' ताइवान को मैनलैंड चाइना में मिलाने की कसम खाई है। वहीं अमेरिका ने ताइवान को आत्मरक्षा के लिए मदद देने का प्रण लिया है। मैक्रों ने यूरोप को 'उन संकटों में फंसने को लेकर चेतावनी दी जो यूरोप के नहीं हैं और उसे अपनी रणनीतिक स्वायत्तता बनाने से रोक सकते हैं।'

'हमें लगता है कि हम अमेरिका के फॉलोवर्स हैं'

एएफपी के अनुसार मैक्रों ने कहा, 'हम मानते हैं कि हम सिर्फ अमेरिका के फॉलोवर्स हैं। इससे भी बुरी बात यह सोचना है कि हम यूरोपीय लोगों को इस विषय पर फॉलोवर्स बनना चाहिए और अमेरिकी एजेंडे और चीनी ओवररिएक्शन से अपनी सीख लेनी चाहिए।' मैक्रों के बयान ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है। वाइट हाउस ने इस तनाव को कम करने का प्रयास करते हुए कहा कि बाइडन प्रशासन 'फ्रांस के साथ हमारे शानदार द्विपक्षीय संबंधों को लेकर सहज और आश्वस्त है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.