नींबू 800... अदरक 640 रूपए किग्रा, रमजान में कंगाल पाकिस्तान का बुरा हाल
Updated on
01-04-2023 06:19 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की महंगाई पहले ही आम जनता का खून चूस रही थी। अब रमजान के पवित्र महीने में आम पाकिस्तानियों के लिए गुजारा मुश्किल होता जा रहा है। पाकिस्तान की महंगाई अब आसमान नहीं, बल्कि सीधे अंतरिक्ष को छू रही है। पाकिस्तान के कई इलाकों में सब्जी और फलों की कीमत दोगुने से भी ज्यादा हो गई है। पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल दुनिया के मुताबिक रमजान के दौरान नींबू का दाम पाकिस्तानी रुपए में 800 रुपए प्रति किग्रा पहुंच गया है। फुटकर भाव 200 रुपए प्रति ढाई सौ ग्राम है।
लहसुन की बात करें तो वह 640 रुपए प्रति किग्रा बिक रहा है। टमाटर और करेला का फुटकर रेट 120 रुपए प्रति किग्रा है, जबकि तोरई का दाम 140 रुपए प्रति किग्रा है। रमजान से पहले 350 रुपए में बिकने वाले कचनार का दाम 600 रुपए पहुंच गया है। रमजान के महीने में मुस्लिम इफ्तार के दौरान फलों को खाते हैं। लेकिन फलों की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। रमजान से पहले 70 रुपए प्रति किग्रा बिकने वाला खरबूजा अब 250 रुपए के पार बिक रहा है।
पाकिस्तान में फलों का दाम बढ़ा
रमजान से पहले पाकिस्तान में केले का दाम 100 रुपए दर्जन था। लेकिन कई रिपोर्ट्स कहती हैं कि कुछ इलाकों में यह 250-500 रुपए तक बिक रहे हैं। 50 रुपए में 250 ग्राम बिकने वाली स्ट्रॉबेरी अब 150 रुपए में मिल रही है। पाकिस्तान में लगातार खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों ने महंगे फल खरीदने का बहिष्कार किया। पाकिस्तान में अगर आटे की बात कहें तो वो अपने सर्वोच्च दाम पर है।
पाकिस्तान में पानी का संकट
खाने के संकट के साथ ही पाकिस्तान में अब पानी का भी संकट देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के लिए पानी की कमी एक बड़ी चिंता है, क्योंकि कुछ समय पहले ही पाकिस्तान ने एक बड़ी बाढ़ देखी थी। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी (IRSA) ने कहा कि पानी की कमी है, जिसके कारण वह राज्यों को पानी देने के लिए 'विवादास्पद' त्रि-स्तरीय जल प्रबंधन तंत्र का पालन करने के लिए मजबूर होगा। IRSA की टेक्निकल कमेटी ने 24 मार्च को एक बैठक की थी।
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…