जिन्ना का देश बना महाभिखारी, 75 साल में 130 अरब डॉलर पहुंचा कर्ज, इतिहास के सबसे बड़े संकट में डूबा पाकिस्तान

Updated on 28-03-2023 07:28 PM
इस्‍लामाबाद: भारत से अलग होकर बना मोहम्‍मद अली जिन्‍ना के सपनों का पाकिस्‍तान अंतरराष्‍ट्रीय भिखारी बन गया है। आलम यह है कि पाकिस्‍तान पिछले 75 साल में सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और कर्ज के बोझ तले दब गया है। पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ प्रोफेसर हाफिज ए पाशा के मुताबिक देश की आजादी के पहले 67 साल में विदेशी कर्ज 65 अरब डॉलर था। वहीं साल 2014-15 से 2021-2022 के बीच में यह कर्ज लगभग दोगुना होकर 130 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह पाकिस्‍तान की कुल जीडीपी का 40 प्रतिशत है। यही वजह है कि पाकिस्‍तान के डिफॉल्‍ट होने का खतरा बहुत बढ़ गया है।


पाकिस्‍तान के इस महासंकट के बीच पिछले दिनों इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ आई थी। प्रोफेसर हाफिज के मुताबिक इस बाढ़ से पाकिस्‍तानी अर्थव्‍यवस्‍था पर 30 अरब डॉलर का बोझ आ गया है। इस बीच पिछले साल फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया जिससे दुनियाभर में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई। तेल के दाम आसमान छूने लगे और गेहूं समेत खाद्यान की कीमतों में भी आग लग गई। उन्‍होंने बताया कि साल 2021-22 में देश का करंट अकाउंट डेफिसिट 17.4 अरब डॉलर पहुंच गया जो दूसरा सबसे ज्‍यादा है।

आईएमएफ पाकिस्‍तान को नहीं दे रहा कर्ज


हाफिज ने बताया कि एक तरफ जहां करंट अकाउंट डेफिसिट बढ़ गया, वहीं विदेशी मुद्रा भंडार जो जून 2021 में 17.3 अरब डॉलर था, वह घटकर जून 2022 में 9.8 अरब डॉलर पहुंच गया। यह गिरना जारी रहा और बाद में यह करीब 4 अरब डॉलर तक पहुंच गया। पाकिस्‍तान की क्रेडिट रेटिंग भी लगातार गिरती जा रही है। पाकिस्‍तान के वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक विदेशी वित्‍तपोषण की समस्‍या गंभीर होती जा रही है और कुल जरूरत 22.8 अरब डॉलर की है, वहीं पिछले महीने में केवल 7.4 अरब डॉलर ही आए।

पाकिस्‍तान आईएमएफ से लोन की ताजा किश्‍त मांग रहा है लेकिन कर्ज लेकर घी पीने की आदत के कारण वैश्विक एजेंसी भी उससे किनारा कर रही है। हालत यह है कि युद्धग्रस्‍त यूक्रेन को आईएमएफ ने कर्ज दिया है लेकिन पाकिस्‍तान को कर्ज देने से बच रहा है। प्रफेसर हाफिज कहते हैं कि अगर यह स्थिति बनी रहती है तो पाकिस्‍तान डिफॉल्‍ट होने की कगार पर आगे भी बना रहेगा। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तानी रुपया 56 फीसदी तक टूट चुका है और महंगाई अपने चरम पर है।

पाकिस्‍तान के इतिहास में सबसे बड़ा आर्थिक संकट


पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ ने कहा कि देश में बाढ़ से फसलें खराब हो गई हैं जिससे अनाज की सप्‍लाइ नहीं हो पा रही है। पाकिस्‍तान के पास इतना डॉलर नहीं है कि वह विदेश से आयात कर सके। इससे समस्‍या काफी बढ़ गई है। उन्‍होंने कहा कि इन सबूतों से यह साफ जाहिर होता है कि यह पाकिस्‍तान के 75 साल के इतिहास में सबसे बड़ा आर्थिक संकट है। उन्‍होंने कहा कि हमने साल 1971-72 और 1998-99 में इस तरह की समस्‍या का सामना किया है लेकिन इन वर्षो में जीडीपी विकास दर सकारात्‍मक था और महंगाई भी कम थी। हालांकि अबकी बार ऐसा नहीं है और जीडीपी निगेटिव ग्रोथ रेट में जा रही है और महंगाई अपने चरम पर है। उन्‍होंने कहा कि देश में गरीबों और बेरोजगारों की तादाद काफी बढ़ रही है और यह वास्‍तव में देश के आर्थिक इतिहास के लिए बहुत दुखद समय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.