भारत की राह पर बढ़ा जापान, अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर रूस से खरीदने लगा तेल, जानें वजह

Updated on 03-04-2023 05:44 PM
कीव: यूक्रेन युद्ध के बाद से ही भारत सस्ती कीमत पर रूस से क्रूड ऑयल ले रहा है। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूसी कच्चे तेल पर 60 डॉलर प्रति बैरल का एक कैप लगा रखा है। लेकिन अब अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक जापान ने इस कैप से ज्यादा की कीमत पर रूस से तेल खरीदा है। जापान ने अमेरिका से कहा है कि वह उसे अपवाद माने, क्योंकि रूसी ऊर्जा तक पहुंच उसके लिए जरूरी है। यह रियायत जापान के जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को दिखाता है।

जापान एक ऐसे समय में रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है जब कई यूरोपीय देशों ने रूसी ईंधन पर अपनी निर्भरता कम कर दी है। जापान ने पिछले एक साल में रूसी प्राकृतिक गैस की खरीद बढ़ा दी है। G7 देशों में जापान ही इकलौता ऐसा देश है जो यूक्रेन को घातक हथियार नहीं दे रहा है। इसके अलावा प्राधनमंत्री फुमियो किशिदा G7 देशों में अंतिम नेता थे, जिन्होंने रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेम का दौरा किया था। किशिदा ने हाल ही में कहा था कि इस बार का जी-7 शिखर सम्मेलन यूक्रेन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करेगा।

यूक्रेन को समर्थन दे रहा जापान

जापान की ओर से लगातार कहा जाता रहा है कि वह यूक्रेन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन जापान की तेल खरीद, जिसकी मात्रा बेहद छोटी है उसे अमेरिका ने अनुमति दी है। ये वैश्विक 60 डॉलर के कैप की एकता की कमजोरी दिखाता है। तेल पर लगे कैप की अगर बात कही जाए तो जिन जहाजों में ये लद कर आते हैं, उनके इंश्योरेंस ज्यादातर पश्चिमी देश करते हैं। G7, यूरोपीय संघ और ऑस्ट्रेलिया ने उन देशों को यह सुविधा देने से मना कर दिया है जो 60 डॉलर से ज्यादा की कीमत पर तेल खरीद रहे हैं।

जापान क्यों खरीद रहा तेल

रूस के सुदूर पूर्व में सखालिन-2 (Sakhalin-2) परियोजना चलती है, जो सखालिन द्वीप पर है। यहां जापान और रूस की कंपनियों ने प्राकृतिक गैस निकालने से जुड़ा समझौता किया हुआ है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के मुताबिक जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हम सखालिन-2 के मुख्य उत्पाद यानी प्राकृति गैस तक पहुंच सुनिश्चित करना चाहते हैं, जिसे तरल बना कर जापान भेजा जाता है। उन्होंने कहा, 'हमने जापान के लिए ऊर्जा की स्थिर आपूर्ति की दृष्टि से ऐसा किया है। गैस के तरलीकरण के लिए क्रूड ऑयल की जरूरत होती है, जिस कारण हमें यह लेना पड़ता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.