सूडान से अब भारतीयों को निकालना होगा आसान, युद्ध लड़ रही सेनाओं ने किया 72 घंटे का युद्धविराम

Updated on 25-04-2023 07:24 PM
खार्तूम: सूडान में इस समय हालात बेहद ही खराब हैं और हर दिन संकट बढ़ता जा रहा है। इसके बीच ही अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने इस बात की जानकारी दी है कि सूडान के गृहयुद्ध में दो विरोधी ताकतों ने तीन दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई है। एंटनी ब्लिंकन के मुताबिक 48 घंटों तक चली बातचीत के बाद सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) 24 अप्रैल की आधी रात से शुरू होकर 72 घंटे तक चलने वाले संघर्षविराम पर सहमति जताई है। इस ऐलान के बाद वहां पर फंसे भारतीयों को निकालना आसान हो सकेगा। भारत ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है।
10 दिनों में 427 लोगों की मौत
संयुक्‍त राष्‍ट्र (यूएन) की एजेंसियों के मुताबिक संघर्षविराम के पिछले प्रयास 10 दिनों की लड़ाई के दौरान असफल रहे थे। सूडान में जारी युद्ध के चलते अब तक कम से कम 427 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही और 3,700 से ज्‍यादा लोग घायल हैं। ब्लिंकन की घोषणा के कुछ घंटे पहले, यूएन के मुखिया एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी थी कि लड़ाई पूरे क्षेत्र और उससे आगे की जगहों को भी अपनी चपेट में ले सकती है। गुटेरेस ने कहा कि सूडान को इस स्थिति से निकालने के लिए सभी को अपनी ताकत के मुताबिक सब कुछ करना होगा। ब्लिंकन के ऐलान के मुताबिक तीन दिनों के युद्धविराम का मकसद एक लंबी अवधि वाले युद्धविराम पर बातचीत करना था।
भोजन, पानी, दवा का अकाल
सूडान में सहायता पहुंचाने वाली एजेंसियों ने बताया है कि अचानक शुरू हुए युद्ध के और तेज होने की वजह से यहां फंसे सूडानी नागरिकों को भोजन, पानी और दवा की सख्त कमी का सामना करना पड़ रहा है। न्‍यूज एजेंसी एएफपी ने डॉक्टरों के संगठन के मुखिया अत्तिया अब्दुल्ला के हवाले से लिखा है कि सड़कों पर लाशें बिछी हुई हैं और मुर्दाघर भी भरे हुए हैं।
सोमवार को रॉयल एयर फोर्स (RAF) का ट्रांसपोर्ट प्लेन उत्तर-पूर्व में पोर्ट सूडान में उतरा है। इसका मकसद उन ब्रिटिश नागरिकों को इकट्ठा करना था जो खार्तूम और देश के बाकी जगहों से उत्तर-पूर्वी तटीय शहर तक पहुंच पाए हैं। सोमवार को यूएन का एक काफिला 700 लोगों को लेकर राजधानी से 850 किमी का सफर तय कर पहुंचा।

भारत ने लॉन्‍च किया ऑपरेशन कावेरी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार द्वारा ऑपरेशन कावेरी अभियान का ऐलान किया है। उन्‍होंने सोमवार को बताया कि लोगों को सुरक्षित लाने का काम शुरू हो चुका है। इसकी निगरानी के लिए विदेश राज्यमंत्री वी.मुरलीधरन को वहां भेजा जा रहा है। अमेरिका ने भी अपने उन नागरिकों को सूडान से बाहर निकलने की सुविधा मुहैया कराना शुरू कर दिया है जो देश आना चाहते हैं।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका ने जमीन से निकासी मार्ग पर खुफिया और सर्विलांस टीमों को तैनात कर दिया है। ताकि उसके नागरिकों को खार्तूम से सूडान बंदरगाह तक सुरक्षित यात्रा की सुविधा में मदद मिल सके। हालांकि, वहां अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.